VIDEO: लालू के लाल ने काटा बवाल, मंच पर ही गुंडों की तरह करने लगे मारधाड़, विवाद बढ़ा तो लिखा ये पोस्ट…

Tej Pratap viral video: तेज प्रताप यादव का एक VIDEO खूब वायरल हो रहा है। पाटलिपुत्र सीट से आरजेडी उम्मीदवार मीसा भारती के नामांकन के बाद आयोजित कार्यक्रम में मंच पर ही तेज प्रताप यादव ने एक कार्यकर्ता को जोरदार धक्का दे दिया। तेज प्रताप का यह रूप देख मंच पर मौजूद लोग हक्के बक्के रह गए।

इसके बाद वहां मौजूद शक्ति सिंह यादव और अन्य नेताओं ने मामले को संभाला और उस कार्यकर्ता को तुरंत पीछे ले गए। वहीं मीसा भारती ने भी अपने भाई को शांत रहने का इशारा किया। इस वाकये का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद तेज प्रताप ने अपने एक्स (X) हैंडल पर ट्वीट कर सफाई भी दी और धक्का देने का कारण बताया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बीच मीसा भारती को उन्हें संभालना पड़ा, स्थिति इतनी गंभीर होती नजर आई कि इस हाथापाई और धक्का मुक्की के बीच मां राबड़ी देवी को भी बीच में पड़ना पड़ा। इसी मंच पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी मौजूद थे। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने तेज प्रताप यादव को संभालने की कोशिश की।

कार्यकर्ताओं के बीच जाकर बीच बचाव किया।मीसा भारती के नामांकन के बाद श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में एक सभा का आयोजन किया गया था। इसी दौरान मंच पर तेज प्रताप यादव पार्टी के एक नेता को धक्का देते नजर आए। हालांकि, इसके तुरंत बाद मीसा भारती अपने भाई तेज प्रताप यादव को संभालती नजर आईं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तेज प्रताप यादव ने सफाई में क्या कहा?

तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर सफाई पेश की है। उन्होंने लिखा, ‘ये जो कुछ लोग मेरा एक वीडियो वायरल कर रहे हैं, उनको मैं बताना चाहता हूं कि सिक्के के दो पहलू होते हैं। एक तरफ तो देख लिया आप सभी ने, दूसरी ओर हुआ ये था कि प्रत्याशी डॉ.मीसा भारती और मेरी मां साथ में थीं। दोनों के बीच में कोई आ गया, जिसे मैंने किनारे कर दिया।’

Related Articles

close