झारखंड ब्रेकिंग: स्कूलों के समय में फिर बदलाव, जानिये अब कितने बजे से कितने बजे तक स्कूल का होगा संचालन

रांची। झारखंड में इन दिनों भीषण गरमी का प्रकोप है। मानसून का कोई अता पता नहीं है। वहीं कई इलाकों में अब भी पारा 42-44 डिग्री चल रहा है। ऐसे में स्कूल शिक्षा विभाग ने गरमी की छुट्टी से बाद खुलने जा रहे स्कूलों के समय में बदलाव किया है। शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव नंदकिशोर लाल की तरफ से जारी आदेश के मताबिक अब स्कूल का संचालन 11.30 बजे तक ही किया जायेगा।

यहां देखें आदेश

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अपने आदेश में संयुक्त सचिव ने कहा है कि राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी प्राइवेट स्कूल में कक्षा KG से वर्ग -12 तक कक्षाएं अगले आदेश तक सुबह 7.00 बजे से पूर्वाह्न 11.30 बजे तक संचालित होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निर्देश में ये भी कहा गया है कि प्राइवेट स्कूल का संचालन संबंधित विद्यालय के दिशा निर्देश के अनुरूप आरटीआई अधिनियम एवं प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप ही संचालित होंगे। पूर्व नियमों को राज्य सरकार की तरफ संशोधित कर दिया गया है। संयुक्त सचिव ने स्कूल के समय में बदलाव के आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है।

Related Articles

close