हेडमास्टर, शिक्षक समेत 5 गिरफ्तार, नोटों की गड्डियां भी मिली, परीक्षा में नकल कराने लिए थे 10-10 लाख, बड़ा खुलासा

NEET EXAM : नीट की परीक्षा को लेकर पूरे देश में बबाल मचा है। इधर, गोधरा, नीट परीक्षा में (NEET Exam 2024) में गड़बड़ी को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है। गुजरात के गोधरा कस्बे के जिस स्कू(ल में नीट परीक्षा के दौरान नकल की बात सामने आई थी, उसके प्रितसिपल और शिक्षक समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन पर 27 अभ्यर्थियों से 10-10 लाख रुपये की रिश्वत लेकर राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) पास कराने में कथित तौर पर मदद करने का आरोप है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के मुताबिक 9 मई को एक एफआई दर्ज की गई थी. जिसमें आरोप लगाया गया था कि गोधरा के जय जलाराम स्कूल में नीट परीक्षा के दौरान धांधली की गई। नकल करवाकर कई बच्चोंक को पास करवाया गया. जिलाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए इस तरह का काम कर रहे हैं। इसके बाद 5 मई को आयोजि‍त होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तुषार भट्ट से सात लाख रुपये नकद बरामद

अब स्कूटल के प्रिंपसिपल और शिक्षक समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, इनमें तुषार भट्ट, स्कूल के प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम शर्मा, वडोदरा के शिक्षा सलाहकार परशुराम रॉय, उनके सहयोगी विभोर आनंद और बिचौलिया आरिफ वोहरा शामिल हैं। तुषार भट्ट से सात लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं. यह शख्स जय जलाराम स्कूल में शिक्षक था, और इसे शहर में नीट के लिए उप केंद्र अधीक्षक नियुक्त किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close