तबादले पर बड़ी खबर : डाक्टरों के तबादले को लेकर राज्य सरकार ने सिविल सर्जन को लिखा पत्र….10 जुलाई तक मंगायी जानकारी .. देखिये पत्र …

रांची। तबादले का इंतजार कर रहे डाक्टरों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने डाक्टरों की ट्रांसफर नीति को हरी झंडी दे दी। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बकायदा इस मामले को लेकर सभी सिविल सर्जन को पत्र भी भेज दिया गया है। राज्य सरकार की तरफ स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव ने सभी जिलों से सिविल सर्जन के माध्यम से जानकारी 10 जुलाई तक मांगी है।

निर्देश के मुताबिक बैसे डाक्टर जो एक ही जिले में लगातार 9 साल तक काम कर चुके हैं और तीन साल से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं, वो अपना ट्रांसफर प्लेस का विकल्प प्रपत्र भेजकर अपना स्थानांतरण करा सकतेहैं। राज्य सरकार ने कहा है कि खाली पदों के आधार पर संबंधित चिकित्सकों से पदस्थापना के लिए विकल्प प्राप्त कर वरीयता के क्रम में पदस्थापित किया जायेगा। विकल्प देने के समय इस बात को सुनिश्चित करना होगा कि वर्तमान में जिले का कोई विकल्प अंकित ना रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विकल्प के लिए सभी जिला के सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद एवं अन्य सभी स्वास्थ्य केंद्र की रिक्ति, विकल्प के लिए विहित प्रपत्र एवं संबंधित डाक्टरों की सूची www.jharkhand .gov.in/health पर अपलोड कर दी गयी है।

सभी डाक्टरों को विहित प्रपत्र में विकल्प प्राप्त कर अपने मंतव्य के साथ ईमेल के जरिये सूची 10 जुलाई तक भेजने को कहा गया है। सिविल सर्जन को ये भी निर्देश दिया गया है, वेबसाइड में अगर किसी डाक्टर का नाम नहीं है और वो एक जगह पर 3 साल से और 9 साल से एक ही जिले में पदस्थ हैं, तो उनकी भी सूची प्रपत्र के साथ उपलब्ध कराया जाये।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close