“मेरी बेटी झारखंड की मुख्यमंत्री बनने में सक्षम”….हेमंत सोरेन के ससुर का बड़ा बयान…कल्पना के पास एमटेक और एमबीए की डिग्री, और क्या चाहिये….

रांची। …हेमंत सोरेन की विरासत पत्नी कल्पना सोरेन संभाल सकती है। ये चर्चा काफी दिनों से चल रही है। अब खुद हेमंत सोरेन के ससुर कैप्टन अप्पा मुर्मू ने बेटी की काबिलियत का जिक्र किया है। अप्पा मुर्मू ने कहा है कि उनकी बेटी कल्पना सोरेन झारखंड की बागडोर संभालने में सक्षम है। कैप्टन अप्पा मुर्मू ने कहा है कि जल्द ही उनके दामाद सभी आरोपों से बरी हो जायेंगे।

आपको बता दें कि कल्पना सोरेन मुल रूप से ओड़िशा के मयूरभंज की रहने वाली है। पीटीआई से बातचीत में कहा कि उनके दामाद झारखंड के ‘लोकप्रिय मुख्यमंत्री’ हैं। सभी आरोपों से मुक्त हो जायेंगे। बता दें कि कैप्टन अम्पा मुर्मू झारखंड के पड़ोसी राज्य ओड़िशा के आदिवासी बहुल मयूरभंज जिला के रायरंगपुर के रहने वाले हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी वहीं की रहने वाली हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अप्पा मुर्मू ने कहा कि उनकी बेटी जरूरत पड़ने पर पति से राजनीति की बागडोर संभालकर उसे बेहतर ढंग से चला सकती है। वहीं पद्मश्री संताली लेखिका दयमंती बेसरा ने भी कहा कि द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से लोगों का नजरिया बदला है, वहीं अगर अगर महिला मुख्यमंत्री बनती है तो इससे भी महिला की स्वीकारोक्ति बढ़ेगी।

उन्होंने अपनी बेटी कल्पना सोरेन को झारखंड की अगली मुख्यमंत्री बनाये जाने की अटकलों के संबंध में सवाल करने पर श्रीलंका में भारतीय शांति सेना का हिस्सा रह चुके कैप्टन मुर्मू ने कहा, ‘मेरी बेटी पढ़ी-लिखी है. उसके पास एमटेक और एमबीए की डिग्री है. किसी भी बड़ी जिम्मेदारी को उठाने के लिए इससे ज्यादा क्या पात्रता चाहिए.’

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अप्पा मुर्मू ने बताया कि कल्पना का जन्म पंजाब के कपूरथला में वर्ष 1976 में हुआ था, जब वह स्थानीय सेना बेस में तैनात थे। उन्होंने बताया कि कल्पना नाम, कपूरथला से मिलता-जुलता रखा गया था। उन्होंने कहा, ‘वह एक मुख्यमंत्री की पत्नी है और देश के सबसे सम्मानित आदिवासी नेता की बहू है। वह एक राजनीतिक परिवार की बहू है।

हेमंत सोरेन को कैप्टन सोरेन ने सलाह दी कि वो अपने प्रतिद्विदियों के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि उनके दामाद का हृदय विशाल है, इसी वजह से इस मुश्किल में फंसे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी को माफ कर दिया और उनके खिलाफ कभी सख्ती नहीं की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close