झारखंड: शहीद जवान का शव पहुंचा घर, तो फफक पड़ा पूरा गांव, एक साल पहले ही हुई थी शादी, पत्नी है गर्भवती

पलामू। सेना के जवान का शव तीन दिन के इंतजार के बाद घर पहुंचा, तो बिलख पड़ा पूरा गांव। जवान अमित शुक्ला उस वक्त हादसे का शिकार हो गया था, जव वो छुट्टी में घर लौट रहा था। इस दौरान जम्मू कश्मीर में सड़क हादसे में उसकी जान चली गयी। 30 साल के अमित शुक्ला के घर पर शादी थी, उसी में शामिल होने के लिए वो घर आ रहा था। पलामू के सिंगरा स्थित उनके घर पर पार्थिक पहुंचने से पहले शव जम्मू से रांची लाया गया। उसके बाद हजारीबाग स्थित बीएसएफ कैंप के जवानों ने शव को पूरे सम्मान से घर पहुंचाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिवार के लोगों ने बताया कि तीन बहन और दो भाइयों में अमित शुक्ला सबसे बड़े थे। सात वर्ष देश सेवा में जाने वाले अमित अभी 26 वीं वाहिनी में कश्मीर के छिंदवाड़ा में पोस्टेड थे। 12 जुलाई को घर में चचेरे भाई की होने वाले शादी में शामिल होने घर आ रहे थे। एक साल पहले ही अमित की शादी हुई थी। अमित की पत्नी गर्भवती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शनिवार की अहले सुबह करीब चार बजे जम्मू के चिनैनी नाशरी टनल में जाइलो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में अमित शुक्ला की मौत मौके पर ही हो गई। जवान का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। कोयल नदी तट पर अमित शुक्ला का अंतिम संस्कार हुआ। उनके पिता ने जवान को मुखाग्नि दी। इस दौरान सांसद बीडी राम, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, राजद नेता ममता भुईयां, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष ज्योति पांडेय सहित सैकड़ों लोग अमित के अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close