देवघर में बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

देवघर। सुबह-सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तीन मंजिला एक बिल्डिंग जमींदोज हो गया। हादसे में 10 से 12 लोग अंदर फंस गये। हालांकि अब खबर है कि सभी अंदर फंसे लोगों को निकाल लिया गया है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सुबह करीब 6 बजे की बतायी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल निशिकांत दुबे भी मौके पर पहुंचे। वहीं एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक देवघर शहर के सीता होटल के करीब ये हादसा हुआ। घटना को लेकर गोड्डा सांसद ने जिला प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाया। सांसद ने कहा कि घटना की सूचना के बाद भी करीब 1 घंटे लेट से प्रशासन की टीम पहुंची। सारे लोग यहां पहुंच चुके थे, लेकिन प्रशासन की टीम नहीं पहुंची थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निशिकांत दुबे कहा कि जितने भी लोग नीचे बचे हैं, सभी सुरक्षित होंगे। एम्स को भी अलर्ट कर दिया है, जिला प्रशासन से कहा है कि यहां जो लोग घायल हैं, उन्हें एम्स ले जाएं। एम्स के डायरेक्टर ने 5-7 बेड की व्यवस्था कर रखी है। डीसी देवघर का कहना है कि उनका प्रोटोकॉल कहता है कि घायलों को सदर अस्पताल देवघर ले जाना है।

सांसद ने कहा कि मुझे नहीं पता कि ये क्या प्रोटोकॉल है. उन्होंने कहा कि लोगों की जान बचाना जरूरी है। देवघर में श्रावणी मेला शुरू होने वाला है। क्षेत्र के लोग इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं। मकान मालिक तीर्थयात्रियों को ठहराने के लिए मकान का रेनोवेशन करा रहे थे। मकान के ग्राउंड फ्लोर में काम चल रहा था। इस वजह से दीवार और पिलर को तोड़ा गया था।वहीं क्षेत्र में लगातार हुई बारिश की वजह से नमी हो गई है। ऐसे में रेनोवेशन के दौरान मकान पुराना होने की वजह से संभल नहीं सका और आज सुबह एकदम से जमींदोज हो गया।

Related Articles

close