छिछोरा शिक्षक गिरफ्तार : इलेक्शन ट्रेनिंग की सूचना देने महिला कर्मचारी ने किया कॉल, करने लगा अश्लील चैट, फोन कर करता गंदी-गंदी बातें

Teacher Arrest: पुलिस ने एक ऐसे छिछोरे शिक्षक को गिरफ्तार किया है, जिसकी करतूत सुनकर आप भी शर्मिंदा हो जायेंगे। शिक्षक को एक महिला कर्मचारी ने विभागीय ट्रेनिंग की सूचना देने के लिए कॉल किया था। लेकिन, शिक्षक कॉल करने वाली महिला कर्मचारी के ही पीछे पड़ गया। वो कॉल करने वाली कर्मचारी से अश्लील चैट करने लगा और फोन कर गंदी-गंदी बातें शुरू कर दी। पहले तो महिला कर्मचारी ने समझाया, लेकिन शिक्षक जब नहीं माना, तो उसकी शिकायत थाने में कर ली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले का है। जहां FIR के बाद फरार चल रहे शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये मामला चुनाव के वक्त का है, चुनाव के ट्रेनिंग के लिए निर्वाचन कार्यालय की महिला कर्मचारी ने शिक्षक को फोन किया था। सूचना देने के बाद महिला कर्मचारी ने फोन रख दिया, लेकिन शिक्षक उस महिला के पीछे ही पड़ गया। जिस फोन नंबर से कॉल आया था, उस नंबर पर ही शिक्षक लगातार कॉल करने लगा और गंदी-गंदी बातें करने लगा। सहायक शिक्षक का नाम ताराचंद पटेल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मामले में महिला कर्मचारी ने शिक्षक पर FIR के निर्देश दिये थे। FIR के बाद से आरोपी शिक्षक फरार था, जिसे अब गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, 1 मई को महिला ने चुनाव की ट्रेनिंग के लिए आरोपी सहायक शिक्षक को फोन किया था। आरोपी घटना के बाद से फरार था, उसकी पतासाजी की जा रही थी। सूचना मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक ताराचंद के बारे में जानकारी मिली है कि 1 मई को महिला कर्मचारी ने शिक्षक को कॉल किया था। लेकिन, शिक्षक ने दोबारा से उन्हें कॉल किया और अश्लील बातें शुरू कर दी। जब महिला कर्मचारी ने फोट कट कर दिया, तो गंदे गंदे मैसेज भेजने लगा, जिसके बाद महिला कर्मचारी ने परेशान होकर थाने में शिकायत दर्ज करायी। FIR दर्ज होने के बाद से आरोपी टीचर फरार था।FIR दर्ज होने के बाद से आरोपी सहायक शिक्षक गिरफ्तारी के डर से छिप रहा था। लेकिन आरोपी को खरसिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को जेल भेज दिया है।

Related Articles

close