स्वागत है महामहिम: झारखंड पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार का मुख्यमंत्री ने किया स्वागत, उधर राधाकृष्णन को दी गयी विदाई

रांची-झारखंड के मनोनीत राज्यपाल संतोष गंगवार मंगलवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट परिसर में मनोनीत राज्यपाल संतोष गंगवार का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वागत किया।

इस मौके पर झारखंड विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री बैद्यनाथ राम, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री हफीजुल हसन, मंत्री बेबी देवी, मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री इरफान अंसारी, विधायक कल्पना सोरेन, राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, डीजीपी अनुराग गुप्ता, प्रधान सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग वंदना दादेल समेत अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर हेमंत सोरेन ने आज रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आदरणीय श्री @CPRGuv जी को विदाई दी, और कहा… महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में राज्य को आपका मार्गदर्शन मिलता रहे, आप सदैव स्वस्थ रहें, यही कामना करता हूं।

Related Articles

close