“बच्ची है, कम समझदार है, छोड़ दीजिए..” जानिये क्यों निशिकांत दुबे ने कांग्रेस विधायक नेहा तिर्की को क्यों कहा ऐसा, उधर भाजपा भड़की….

Jharkhand News: मांढर से कांग्रेस विधायक शिल्पा नेहा तिर्की के बयान ने झारखंड के साथ-साथ बिहार में भी बवाल मचा दिया है। रामगढ़ में बिहार के लोगों के मुखिया बनने को डेमोग्राफी चेंज से जोड़ने को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है। हालांकि इस मामले में शिल्पा तिर्की ने अपनी सफाई दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि वो बिहार से किसी की तुलना नहीं कर रही थी, बल्कि उन्होंने डेमोग्राफी चेंज की बात की है। रांची और कोयलांचल में डेमोग्राफी चेंज हुआ है। इस पूरे मामले में बिहार में भी तिखी प्रतिक्रिया दिखी है। झाऱखंड में गठबंधन में शामिल राजद ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया X पर लिखा है कि शिल्पा तिर्की के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी से नाराज़ हैं,क्योंकि अध्यक्ष जी बिहारी मूल के हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंत्री नहीं बनने से वे हेमंत सोरेन से नाराज़ हैं क्योंकि उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन जी उड़ीसा से हैं,मुख्यमंत्री जी की बहन अंजली सोरेन जी की शादी उड़ीसा हुई है तथा चुनाव भी उड़ीसा से लड़ती हैं,उनके पिता बंधू तिर्की के साथ रहे सालखन मूरमू से नाराज़ हैं जो झारखंड के होते हुए उड़ीसा से सांसद बन गए।बच्ची है,कम समझदार है,छोड़ दीजिए।

वहीं इस मामले में झारखंड बीजेपी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि शिल्पी नेहा ने बिहार के लोगों का अपमान किया है। मैं तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजेश ठाकुर से भी पूछना चाहता हूं कि क्या बांग्लादेशी घुसपैठिए और बिहार के लोगों एक समान हैं? यह कैसी तुलना की जा रही है?

कांग्रेस को एक बार फिर से स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वो बिहार और उत्तर-प्रदेश से आए लोगों को घुसपैठिए की नजरिए से देखती है?कांग्रेस की विधायक शिल्पी नेहा ने बेहद शर्मनाक टिप्पणी की है, भारतीय जनता पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है।

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने एक बेहद ओछा बयान दिया है. उन्होंने बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों की तुलना बिहार से आकर बसे लोगों से कर दी है. उन्हें समझना चाहिए कि देश के बाहर से जो मुस्लिम घुसपैठिए आए हैं हम उस पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि वो बिहार के लोगों का अपमान करके इस मामले को अलग ही रंग देने का प्रयास कर रही हैं।

क्या कहा था मांढर विधायक ने..

कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि डेमोग्राफी चेंज पूरे झारखंड में हुआ है, रामगढ़ में बिहारी लोग मुखिया बन रहे हैं, लोग इस पर बात क्यों नहीं करते हैं।

इसके बाद संथाल के बारे में भी हम बात करेंगे। सबसे ज्यादा वक्त तक तो ये लोग सत्ता में थे। 1985 आधारित डोमिसाइल नीति लाकर अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को भी इन्होंने रेसिडेंशियल सर्टिफिकेट दे दिया. यहां के आदिवासी-मूलवासियों को शहर और आलीशान भवनों से दूर किसी कोने-खोमचे में समेट कर रख दिया गया है।

Related Articles

close