स्वास्थ्य विभाग में तबादले पर लगी रोक: 109 नर्स के ट्रांसफर आदेश को डीसी ने किया होल्ड

देवघर। जिले का स्वास्थ्य विभाग इन दिनो सुर्खियों में है। वजह स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर के लिए नहीं बल्कि जिले के स्वास्थ्य कर्मियों को इधर से उधर करने को लेकर है।अभी जहां श्रावणी मेले को लेकर देश विदेश के श्रद्धालु देवघर पहुंच रहे है और व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए राज्य भर के स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सक की ड्यूटी लगाई गई है वहीं जिले भर के एएनएम का तबादला कर दिया गया है।

सूत्रों की माने तो विभाग के अधिकारी निदेशक प्रमुख के उस आदेश का हवाला दे रहे है जिसमे 10 वर्षो से अधिक समय से जमे कर्मियों का तबादला किया जाना था। वर्तमान में नियुक्त निदेशक प्रमुख सी के शाही पूर्व में देवघर में नियुक्त थे। उन्हें अच्छी तरह मालूम है की श्रावणी मेले में स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका कितनी अहम हो जाती है? उसके वावजूद श्रावणी मेले में तबादला आदेश उचित नहीं जान पड़ता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

DC ने लगाई रोक

मामला जब उपायुक्त तक पहुंचा तो उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने राजकीय श्रावणी मेला को लेकर सिविल सर्जन द्वारा स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 109 एएनएम के तबादलों पर रोक लगा दी है. मामले को डीसी विशाल सागर ने गंभीरता से लिया है. उन्होंने हाल ही में हुए एएनएम के सभी तबादले को तत्काल प्रभाव से श्रावणी मेले तक होल्ड कर दिया है तथा किसी भी प्रकार के तबादले को स्थगित किया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सभी जिलों में हो सकता है विरोध

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विभाग की मानें तो स्वास्थ्य विभाग में नियमित कर्मियों की संख्या काफी कम है, ऐसे में जैसे तैसे अनुबंध कर्मियों की बदौलत योजनाओं को अमल कराया जा रहा है। जहां भी नियमित कर्मी कार्यरत हैं वहां इंचार्ज की जिम्मेदारी भी दी हुई है। एएनएम के ज्यादा कार्य क्षेत्र से संबंधित होते है साथ ही बरसाती मौसम में कई नई बीमारी का भी आगमन होता है। ऐसे में कर्मियों का ट्रांसफर से असर पड़ सकता है। जिसका विरोध होना स्वाभाविक है।

Related Articles

close