झारखंड: पारा शिक्षकों की मानदेय बढ़ोतरी का पेंच फंसा, मंत्री बोले, 2000 बढ़ा देंगे, तो पारा टीचर बोले 10,000 से कम मंजूर नहीं

रांची। पारा शिक्षकों की शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम के साथ बैठक बेनतीजा रही। एचआरडी भवन में हुई लंबी बैठक में मानदेय बढ़ाने को लेकर पेंच फंस गया। बैठक में जेएमएम विधायक सुदिव्य सोनू और कांग्रेस विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी भी शामिल हुए। शिक्षा मंत्री के साथ हुई इस बैठक का भी कोई नतीजा नहीं निकला।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि पारा शिक्षकों का मानदेय 2000 रूपया बढ़ाने के लिए सरकार राजी है, लेकिन शिक्षा मंत्री के प्रस्ताव को शिक्षकों ने नकार दिया। शिक्षकों की मांग थी कि कम से कम 10 हजार रूपया मानेदय बढ़ाया जाए। पारा शिक्षकों ने मानदेय में 2000 रूपये की बढ़ोतरी को नाकाफी बताते हुए सरकार के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब रक्षाबंधन के बाद शिक्षा मंत्री के साथ पारा शिक्षकों की एक और बैठक हो सकती है। पारा शिक्षकों ने इस बैठक से जहां अपनी असहमति जतायी, तो वहीं मंत्री ने कहा कि बैठक सकारात्मक हुई है। अगली बैठक में इसका समाधान हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close