ओलंपिक में भारत को एक और मेडल, अमन सहरावत ने देश को दिलाया छठा पदक, कुश्ती में लहराया तिरंगा

Aman Sahrawat: स्टार पहलवान अमन सहरावत ने पेरिस ओलंपिक में भारत को छठा पदक दिलाया है। भारतीय पहलवान अमन ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती के ब्रॉन्ज मेडल मैच में जीत हासिल कर इतिहास रचा है। अमन सेमीफाइनल में एक चुनौतीपूर्ण मुकाबले में हार के बाद कांस्य पदक मैच में पहुंचे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्हें सेमीफाइनल मैच में जापान के री हिगुची से हार का सामना करना पड़ा था. जो पूर्व विश्व चैंपियन और रियो 2016 ओलंपिक के रजत पदक विजेता हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमन को हिगुची ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 10-0 से हरा दिया था. अमन ने 9 अगस्त को खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में प्यूर्टो रिको के डेरियन टोई क्रूज को 13-5 से हराया. अमन ओलंपिक में मेडल जीतने वाले सातवें भारतीय रेसलर बन गए हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने 6 मेडल जीते हैं, जिसमें पांच ब्रॉन्ज और एक सिल्वर है. सबसे पहले मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज दिलाया।

फिर दूसरा ब्रॉन्ज भी मनु भाकर ने मिक्स्ड टीम इवेंट में दिलाया. उनके साथ सरबजोत सिंह भी टीम में थे. तीसरा ब्रॉन्ज मेडल स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग की मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में दिलाया. फिर हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज और नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया.

अब अमन ने पेरिस में भारत का तिरंगा लहराया है. अमन सहरावत को सेमीफाइनल मैच में जापान री हिगुची के हाथों 0-10 से हार का सामना करना पड़ा था।

अमन सेमीफाइनल मैच में पहली वरीयता प्राप्त जापानी रेसलर के खिलाफ कुछ खास नहीं कर पाए और मुकाबला सिर्फ 2 मिनट 14 सेकंड तक चला. री हिगुची टेक्निकल सुपीरियरिटी के आधार पर जीत गए. बता दें कि यदि कोई पहलवान 10 अंको की लीड बना लेता है, तो मुकाबला वहीं समाप्त कर दिया जाता है. हिगुची इससे पहले रियो ओलंपिक (2016) में भी सिल्वर मेडल जीत चुके थे।

Related Articles

close