गोबिंदपुर : छेड़खानी कर रहे मनचले की जबरदस्त धुनाई…. मोहल्लेवासियों ने पिटाई के बाद पुलिस को सौपा

गोबिंदपुर(धनबाद)। सरेराह छेड़खानी करते एक मनचले की स्थानीय लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। घटना रविवार शाम की है। जानकारी के मुताबिक मनचला युवक सरेराह एक युवती से छेड़खानी करने लगा। युवती ने युवक को फटकार लगायी, उसके बाद भी वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, जिसके बाद युवती ने शोर मचा दिया।

जानकारी के मुताबिक मनचला युवक गोबिंदपुर के ही खुदिया नदी गांधी पथ का रहने वाला है और मोटर बाइक मैक्निक का काम करता है। कल शाम करीब 6.30 -7 बजे के करीब मोहल्ले की एक लड़की से युवक ने सरेराह छेड़खानी शुरू कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

युवती ने इसका विरोध किया, तो भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, जिसके बाद लड़की ने शोर मचाया, तो स्थानीय लोग इक्ट्ठा हुए। इधर लड़की को शोर मचाते देख युवक भागने लगा, जिसे स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा और फिर उसकी तबीयत से पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने जबरदस्त धुनाई के बाद उस मनचले को गोबिंदपुर पुलिस के हवाले कर दिया।

हालांकि इस मामले में शिकायतकर्ता के सामने नहीं आने के बाद थाने से बांड भराकर युवक को छोड़ दिया गया। साथ ही ये हिदायत दी गयी कि आने वाले दिनों में वो कोई भी ऐसी हरकत नहीं करेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close