झारखंड: महंगाई भत्ता बढ़ा, हेमंत कैबिनेट की बैठक कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला

Hement Cabinet Decesion: हेमंत कैबिनेट की बैठक में आज कई बड़े फैसले लिये गये। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता को लेकर भी आज बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत राज्यकर्मियों को अपुनरीक्षित वेतनमान में दिनांक 1.1.2024 के प्रभाव से महंगाई भत्ता में बढोत्तरी का फैसला लिया गया है। इन कर्मियों को 230 प्रतिशत से बढ़कर 239 प्रतिशत किया जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • वहीं साथ ही अग्निवीरों के आश्रितों को अनुग्रह राशि और सरकारी नौकरी देने के प्रस्तव को भी मंजूरी दी गई।
  • होमगार्ड के जवानों के मानदेय में बढोत्तरी को आज कैबिनेट से मंजूरी दी गयी। हालांकि इस संदर्भ में विभाग की तरफ से आदेश पहले ही जारी किया जा चुका है। आज कैबिनेट में इसे लेकर घटनोत्तर स्वीकृति दी गयी।
  • धनबाद, गिरिडीह, चतरा, कोडरमा बोकारो, दुमका, गोड्डा 10388 पोषण सखियों को फिर से बहाल सरकार करेगी। इसे लेकर कैबिनेट में मुहर लग गयी है।

Related Articles

close