सिपाही ने मचाया ससुराल में कोहराम, राखी बांधने गयी अफसर बीबी को ससुराल जाकर कर दिया शूट, फिर खुद को भी मारी गोली, 11 महीने की बेटी..़.

लखनऊ। सिपाही ने एक ऐसी सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया, कि सुनकर रौंगटे खड़े हो जायेंगे। पहले ससुराल पहुंचकर पत्नी को गोली मारी और फिर खुद को भी शूट कर लिया। मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की है। कृष्णानगर क्षेत्र में एक सिपाही ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है। इसके बाद सिपाही ने खुद के भी गोली मार ली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के मुताबिक, दोनों की मौत हो गई है। मिल रही शुरुआती जानकारी के मुताबिक गृह क्लेश के चलते यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात सर्वेश रावत ने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतका की मां ने कहा कि हमने सोचा की बिटियां रक्षाबंधन मनाने आई है। जानकारी के मुताबिक सिपाही सर्वेश रावत की शादी मीरा रावत से साल 2019 में हुई थी। सर्वेश मौजूदा समय में कानपुर के बिठूर थाने में तैनात था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सर्वेश की पत्नी मीरा भी जीपीओ में पोस्टेड थी। सर्वेश और मीरा के 11 महीने की एक बच्ची थी। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे मीरा अपनी बेटी और पति के साथ अपने मायके कृष्णानगर के आजादनगर हसनापुर चली गई थी। यहां दोनों लोगों के बीच झगड़ा हुआ और उसके कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

घर वाले दौड़ कर कमरे में पहुंचे तो सर्वेश और मीरा खून से लथपथ पड़े थे। सर्वेश ने पहले मीरा को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली से उड़ा लिया।

Related Articles

close