कांग्रेस विधायक कैश कांड मामला: तीनों विधायक जेल से रिहा…कहा साजिश के तहत फंसाया गया

रांची झारखंड कांग्रेस से तीनों विधायक जेल से रिहा हो गए। जामताड़ा के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी की जेल से रिहाई 2 दिन बाद झारखंड के दो और विधायक राजेश कश्यप और नमन विक्सल कोंगाड़ी को भी जेल से रिहा कर दिया गया। इन्हें सोमवार की शाम को रिहा किया गया। दोनों विधायकों को लाने के लिए खुद इरफान अंसारी वहां पहुंचे थे। जेल से निकलने के बाद राजेश ने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत फसाया गया।

उन्होंने कहा कि 9 अगस्त को झारखंड में आदिवासी दिवस के लिए वह लोग साड़ी, फुटबॉल, खिलाड़ी के लिए जर्सी खरीदने के लिए कोलकाता पहुंचे थे। लेकिन उन लोगों को बेवजह फंसा दिया गया। कांग्रेस विधायक ने कहा कि पिछले 22 वर्ष से वह कांग्रेस के कार्यकर्ता है। कांग्रेस पार्टी ने हमें सम्मान दिया है। किसी दूसरी पार्टी जाने का सवाल ही नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चंदन कुमार और कुमार प्रतीक नहीं हो सके रिहा

उन्होंने कहा कि वे लोग जेल से बाहर निकले हैं पूरी घटना के पीछे किसकी साजिश है, इसका पता लगाएंगे। वहीं इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से लोगों के अच्छे संबंध हैं। उन्होंने कहा कि दीदी को किसी ने गुमराह किया है। वह लोग जल्द दीदी से मिलेंगे और पता लगाएं कि ऐसा करने के पीछे क्या मकसद था। वहीं इस मामले में दो और आरोपी चंदन कुमार और कुमार प्रतीक अभी हिरासत में ही है।

क्या था पूरा मामला

मालूम हो कि 30 जुलाई की रात पांचला थाना अंतर्गत रानीहाटी मोड़ पर ग्रामीण पुलिस ने झारखंड के 3 विधायकों सहित कुल 5 लोगों को करीब 50 लाख नगदी के साथ गिरफ्तार किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का जिम्मा सीआईडी को सौंपा था। यह सभी जेल में बंद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close