Army Recruitment Rally : लगातार 20 दिन चलेगी बिहार में सेना भर्ती रैली…जानिये कब से और कहां होगी भर्ती रैली

पटना। Army Recruitment Rally - सेना में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार में 20 दिनों तक सेना भर्ती रैली होने वाली है। अक्टूबर महीने में 20 दिनों तक अलग-अलग जिलों के अभ्यर्थी सेना भर्ती रैली में हिस्सा ले सकेंगे। 7 जिलों के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली दानापुर कैंट में आयोजित किया जायेगा। 

बड़ी संख्या में सेना भर्ती के लिए आने वाले उम्मीदवारों के मद्देनजर जिला प्रशासन स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गयी है। 26 अक्टूबर से तय कार्यक्रम के मुताबिक बिहार में भर्ती रैली शुरू हो जाएगी। भर्ती रैली के मद्देनजर सेना भर्ती केंद्र दानापुर के अनुरोध पर पटना डीएम कार्यालय में एक बड़ी बैठक आयोजित की गई, जिसमें रैली के दौरान विधि व्यवस्था, प्रशासनिक प्रबंधन के साथ-साथ अन्य तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

सेना में भर्ती के लिए 26 अक्टूबर से 20 दिनों तक रैली का आयोजन किया जाएगा । इस भर्ती रैली में पटना, सीवान, गोपालगंज, वैशाली, बस्तर और समेत 7 जिले के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। दानापुर के दानापुर कैंट के केएलपी कंपलेक्स चांदमारी में होगी। भर्ती रैली के दौरान किसी तरह की उपद्रव की स्थिति न पैदा हो, इसे लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया जाएगा। वहीं तिथिवार अलग-अलग ग्रुपों में अभ्यर्थियों को बुलाया जायेगा, ताकि ज्यादा भीड़ इकट्ठा ना हो।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close