3 जवान शहीद: CRPF के कैंप पर बड़ा नक्सली हमला, 3 जवान शहीद, 14 जवान घायल, मुठभेड़ अभी भी जारी

रायपुर 30 जनवरी 2024। छत्तीसगढ़ से बड़े नक्सली हमले की खबर है। हमले में 3 जवान के शहीद होने की खबर है। वहीं 14 जवान घायल हुए हैं। घटना घोर नक्सल प्रभावित जिला सुकमा/बीजापुर की सीमावर्ती क्षेत्र टेकलगुड़ेम गांव में (थाना जगरगुण्डा, जिला सुकमा) नक्सल गतिविधि के ऊपर अंकुल लगाते हुये क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधा से लाभान्वित करने हेतु आज दिनांक 30 जनवरी, 2024 को नवीव सुरक्षा कैम्प स्थापित की गई।

कैम्प स्थापना के पश्चात् जोनागुड़ा-अलीगुड़ा क्षेत्र में गस्त सर्चिंग कर रही कोबरा/एसटीएफ/डीआरजी बल के ऊपर माओवादी द्वारा फायरिंग की गई। सुरक्षा बल द्वारा भी माओवादी फायरिंग का मूंहतोड़ जवाब देते हुये जवाबी कार्यवाही किया गया। सुरक्षा बल के बढ़ते दबाव को देखकर माओवादी जंगल का आड़ लेकर भाग गये। उक्त मुठभेड़ में 03 जवान शहीद हो गये। वहीं, 14 जवान घायल हुये। घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है तथा ईलाज हेतु रायपुर भेजा जा रहा है। वर्ष 2021 में टेकलगुड़ेम के जंगल में हुये पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 23 जवानों की शहादत हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शहीद जवानों में 2 शहीद कोबरा के 201 बटालियन और एक शहीद CRPF 150 बटालियन के हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close