शिक्षिका की गोली मारकर हत्या : दिन दहाड़े महिला हेडमास्टर को गोलियों से भूना, मौके पर ही हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

कैमूर। शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। शिक्षिका का नाम जयंती सिंह है, जो रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक मध्य विद्यालय बलुआ में प्रधानाध्यापक थीं। शिक्षिका की हत्या की खबर से इलाके में सनसनी मच गयी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। हत्या करने वाला आरोपी मृतका के रिश्ते में भतीजा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी सतीश कुमार सिंह 50 लाख से अधिक रुपए गांव वालों से कर्ज लेकर गांव में ही अपने रिश्तेदार के यहां छिपकर रह रहा था।

इसकी सूचना प्रधानाध्यापिका द्वारा देनदारों को दे दी गई थी। फिलहाल संतोष सिंह गिरफ्तार है, जबकि सतीश सिंह के लिए छापेमारी जारी है। वारदात के बाद आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद रामगढ़ पुलिस घटना स्थल पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। वही कागजी कार्रवाई पूरा करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक आरोपी सतीश सिंह गांव के ही कई लोगों का 50 लाख से अधिक रुपया लेकर फरार था। फिलहाल वह गांव में ही संतोष सिंह के घर छूप कर रह रहा था। यह सूचना प्रधानाध्यापिका ने देनदारों को दे दी। इससे खफा होकर उसने गोली मारकर हत्या कर दिया।घटना के बाद रामगढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी से और लोगों को भी जान का खतरा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close