सीएम को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस अलर्ट

बड़ी खबर : खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की चर्चा अमूमन सुनने को मिलती है. वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. इस बार उसने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल सीएम भगवंत मान पंजाब में गैंगस्टर्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहे हैं और राज्य में गैंगस्टर्स पर नकेल कसना शुरू कर दिया गया है. गैंगस्टर्स पर हो रहे सख्त एक्शन का आतंकी पन्नू फायदा उठाना चाहता है और उनसे अपनी हमदर्दी जता रहा है. इसीलिए उसने गैंगस्टर्स को अपने साथ आने के लिए कहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खालिस्तानी आतंकी ने 26 जनवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव को जान से मारने की धमकी दी है. इसके लिए उसने अपराधियों को साथ रहने की अपील की है.

बताया जा रहा है कि खालिस्तानियों और गैंगस्टर पर हो रही लगातार कार्रवाई से पन्नू समेत अन्य गैंगस्टर और खालिस्तानी समर्थक बौखला गए हैं. मुख्यमंत्री भगवंत मान को दी गई धमकी इसी का उदाहरण है. बता दें कि पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर और खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपना रखी है और बीते कुछ समय से ताबड़तोड़ एक्शन देखे जा रहे हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close