मुस्लिम युवती से शादी करने वाले हिंदू लड़के की मिली लाश, 10 दिन पहले ही लौटा था घर, पुलिस ने शुरू की जांच

वैशाली। मुस्लिम युवती से शादी करने वाले युवक की लाश मिली है। मामला वैशाली जिले के पातेपुर इलाके की है। मृतक युवक मालपुर गांव के सत्यनारायण चौधरी का 24 साल का पुत्र संतोष कुमार है। वह अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था। जानकारी के मुताबिक संतोष का गांव के ही मोहम्मद शौकत अली की 21 साल की बेटी मुसर्रत खातून से पिछले 3 सालों से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।

परिजनों के मुताबिक संतोष दिल्ली की कंपनी में काम करता था। इस वजह से दोनों नहीं मिल पाते थे। तीन महीने पहले मुसर्रत खातून घर से भागकर लड़के के पास दिल्ली चली गई थी। दोनों ने वहीं शिव मंदिर में हिन्दू रीति रिवाज से शादी करने के बाद कोर्ट मैरिज भी कर ली। इधर लड़की के घरवालों ने लड़के और उसके परिवार पर अपहरण का मामला दर्ज करवा दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

FIR के बाद पुलिस ने भी लड़के के घरवालों पर दबाब डालना शुरू कर दिया था। 10 दिन पहले दोनों वापस लौटे थे। इसके बाद लड़के वालों ने लड़की को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कोर्ट में लड़की का 164 का बयान कराया गया। इसमें भी लड़की ने लड़के के साथ रहने की बात कही थी। हालांकि पुलिस ने लड़की को उसके घरवालों को सौंप दिया था।15 जनवरी सोमवार को युवक का शव लड़की के गांव के बगीचे में पेड़ से लटका हुआ मिला है।

युवक के परिजनों ने लड़की के परिवारवालों पर उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। परिजनों और आक्रोशित लोगों ने मामले में पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है।लोगों ने फिलहाल पातेपुर के बहुआरा बाजार को जाम कर दिया है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है और युवक के शव को कब्जे में ले लिया है। लड़की के परिजनों की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार लड़की के परिजन रंजिश निकालने के लिए लड़के की तलाश कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close