कैबिनेट ब्रेकिंग : हेमंत कैबिनेट की बैठक शुरू, जनरल वर्ग की महिलाओं को 50 साल में पेंशन सहित दो दर्जन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

रांची। झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक शुरू हो गयी है। साल 2024 की इस पहली कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिये जा सकते हैं। आज की कैबिनेट में 20 से ज्यादा प्रस्तावों को चर्चा केलिए रखा गया है। बैठक में कई प्रस्तावों पर तो मुहर लगेगी ही, साथ ही बजट पर भी चर्चा होगी।
दरअसल झारखंड का बजट इस बार फरवरी महीने मे ही आ सकता है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बजट सत्र का आयोजन इस बार पहले ही हो सकता है, लिहाजा आज मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रियों के विभागवार बजट पर भी चर्चा होगी।
ये खबर भी पढ़ें…
झारखंड सरकार महिलाओं को लेकर बड़ी घोषणा कर सकती है। सामान्य वर्ग की महिलाएं जिनकी उम्र 50 वर्ष हो गई है। उन सभी बहनों को पेंशन का लाभ मिल सके। इसके पूर्व एससी-एसटी के लिए पेंशन का उम्र 50 साल तय किया गया है। आज कैबिनेट में इस पर मुहर लग सकती है।
ये खबर भी पढ़ें…











