कैबिनेट ब्रेकिंग : आंगनबाड़ी सेविका – सहायिका समेत इनके मानदेय वृद्धि पर लगी मुहर

कैबिनेट ब्रेकिंग : राज्य भर के आंगनवाड़ी सेविका सहायिका के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से मानदेय बढ़ोतरी की मांग कर रहे कर्मियों को मुख्यमंत्री ने सौगात दी है। फिलहाल सीएम इन दिनों एक्शन में दिख रहे हैं. सीएम लगातार कई बैठक कर रहे हैं. वहीं, सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की मीटिंग बुलाई थी. मंत्रिपरिषद की इस बैठक में कुल 19 एजेंडों पर मुहर लगी. राज्य में अब अलग खेल मंत्रालय होगा. नीतीश कैबिनेट ने आज इस पर मुहर लगा दी.
पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि की गई है. जिसके बाद अब मुखिया, उप मुखिया, पंच-सरपंच का मानदेय को दोगुना कर दिया गया है. मुखिया को अब पांच हजार रुपये, जबकि उप मुखिया को ढाई हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा. वहीं आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के मानदेय के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई है. अब आंगनबाड़ी सेविका को सात हजार और सेविका को चार हजार रुपया मानदेय मिलेगा. इसके अलावा सोमवार को सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में बिहार आईटी पॉलिसी 2024 सहित 19 प्रस्तावों पर मुहर लगी है.
मानदेय बढ़ने से इतने लोगों को होगा फायदा
मानदेय बढ़ाने के इस फैसले से राज्य के दो लाख 35 हजार 148 पंचायत प्रतिनिधियों और एक लाख से अधिक वार्ड सदस्य और पंच को फायदा होगा. ऐसे में राज्य सरकार का यह फैसला लोकसभा चुनाव से पहले लिया जाना एक बड़ा मास्टर स्ट्रोक बताया जा रहा है.
कैबिनेट सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि दूसरा सबसे महत्वपूर्ण निर्णय आंगनबाड़ी सेविका को लेकर लिया गया है. आंगनबाड़ी सेविका पर राज्य सरकार ने उदारता दिखाते हुए दो दिन पहले 18000 निलंबित आंगनबाड़ी सेविकाओं को काम पर वापस रख लिया था तो अब सेविका सेविकाओं का मानदेय भी बढ़ा दिया गया।
आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका का मानदेय समाज कल्याण विभाग के केंद्रांश और राज्यांश मिलाकर दिए जाते हैं, लेकिन केंद्र का जो 38 प्रतिशत राशि है वही रहेगा केंद्र ने अपना पैसा नहीं बढ़ाया है, लेकिन राज्य सरकार ने अपनी ओर से यह राशि बढ़ाकर आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका को देने की मंजूरी दे दी है.












