झारखंड में पीएम: 3 लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी, बोले, रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-एनडीए की सरकार

PM in Jharkhand: Will give government jobs to 3 lakh youth, said, call for Roti-Beti-Maati, BJP-NDA government in Jharkhand

PM In Jharkhand : चुनावी प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गढ़वा पहुंचे। पहले चरण के चुनावी प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। गढ़वा के चेतना गांव में श्रीकृष्ण गौशाला मैदान में हुई चुनावी सभा में मोदी ने कहा कि कुछ लोग जो यहां बैठे हैं वो कहते थे हमारी छाती पर झारखंड बनेगा। उनकी छाती पर झारखंड बन गया लेकिन झारखंड के कुछ नेता उनकी गोदी में जाकर बैठ गए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपने कुछ महीने पहले दिल्ली में लगातार तीसरी बार भाजपा-एनडीए सरकार बनाई। अब झारखंड में विधानसभा का चुनाव है, हम सभी को मिलकर यहां भाजपा-एनडीए के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार बनानी है। भाजपा, झारखंड की सुविधा, सुरक्षा, स्थिरता व समृद्धि की गांरटी के साथ चुनावी मैदान में उतरी है। मैं झारखंड भाजपा को बहुत-बहुत बधाई देता हूं कि कल झारखंड भाजपा ने बहुत ही शानदार संकल्प पत्र जारी किया है। ये संकल्प पत्र रोटी-बेटी-माटी के सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस समय छठ का उत्साह भी चारो तरफ दिख रहा है। मैं छठी मैया की उपासना करने वालों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। झारखंड में ये चुनाव ऐसे समय हो रहे हैं, जब पूरा देश ‘विकसित भारत’ के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा है यानी आने वाले 25 वर्ष देश और झारखंड के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे और झारखंड भी तब 50 वर्ष का होने वाला होगा। मैं आज आप सबका आशीर्वाद मांगने आया हूं। आज झारखंड में हर तरफ एक ही गूंज है, ‘रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-एनडीए की सरकार’।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड के किसानों और उद्योगों को बल देने के लिए केंद्र सरकार अपनी तरफ से हर कोशिश कर रही है। ये तब है जब झारखंड की जेएमएम सरकार ने विकास के हर काम में रोड़े अटकाने की कोशिश की है, लेकिन हम ईमानदारी से झारखंड के विकास का हर काम कर रहे हैं।प्रधानमंत्री ने इस दौरान झारखंड के उत्थान में केंद्र सरकार के योगदान का भी जिक्र किया।

 

पीएम मोदी ने नारा दिया है कि रोटी माटी और बेटी की पुकार, झारखंड में बीजेपी एनडीए की सरकार. उन्होंने कहा कि जेएमएम की सरकार ने राज्य के विकास में रोड़े अटकाने का काम किया है. भाजपा सुरक्षा, समृद्धि की गारंटी है.उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में झारखंड के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर केंद्र सरकार ने बहुत फोकस किया। झारखंड को देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने वाली सड़कों को आधुनिक और चौड़ा किया जा रहा है। यहां रेल कनेक्टिविटी को सश्कत किया जा रहा है। 12 आधुनिक वंदे भारत ट्रेनें कनेक्ट कर रही हैं। गंगा जी पर जो वाटर वे बन रहा है उससे भी झारखंड कनेक्टेड है।गैस पाइपलाइन झारखंड वालों को सस्ती गैस पहुंचाने में मदद कर रही है।

Related Articles

close