हेमंत के इस प्रत्याशी पर चीटी तक नुकसान पहुंचाने का केस नहीं, खुद मुख्यमंत्री ने की तारीफ, बोले, मोदी स्टाइल में बोले, इनका दिया एक-एक वोट…

There is no case against this candidate of Hemant for causing harm even to an ant, the Chief Minister himself praised him, said, spoke in Modi style, gave every vote for him...

रांची। झारखंड में चुनाव प्रचार चरम पर है। छठ पूजा के बावजूद प्रत्याशी प्रचार में खूब पसीना बहा रहे हैं। इस दौरान प्रचार का अजब-गजब अंदाज दिख रहा है। कोई नये अंदाज में चुनाव प्रचार कर रहा है, तो किसी के प्रचार में दूसरे नेताओं की छाया दिख रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चुनाव प्रचार का तरीका पीएम मोदी से मेल खा रहा है। दरअसल गुरुवार को हेमंत सोरेन खूंटी में थे, वो वहां झामुमो प्रत्याशी राम सूर्या के लिए वोट मांग रहे थे। इस दौरान उन्होंने मोदी के स्टाइल में अपना भाषण दिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हेमंत सोरेन ने राम सूर्या मुंडा को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि खूँटी की महान जनता को मैं आश्वस्त कराना चाहूँगा की आपका हर एक वोट राम सूर्या जी को जाने के साथ मुझे भी आयेगा। आपके हर एक वोट से राम सूर्या जी के साथ मैं मजबूत होऊंगा, खूँटी मजबूत होगा तभी झारखंड मजबूत होगा। आपका हर एक वोट केवल प्रत्याशी नहीं – झारखंड की आपकी अबुआ सरकार भी चुनेगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि पीएम मोदी जब लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार करते थे, तो वो भी इसी अंदाज में सभा को संबोधित करते थे। वो कहते थे, आपका एक-एक वोट सीधे मोदी को जायेगा, मोदी सरकार को मजबूत बनायेगा। ना सिर्फ लोकसभा चुनाव बल्कि इससे पहले वो राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में इसी तरह के संबोधन से वोटरों को कनेक्ट करते थे। खूंटी में हेमंत सोरेन की सभा में ऐसी ही झलक देखने को मिली।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक चीटी तक को नुकसान पहुंचाने का केस भी दर्ज नहीं है इस प्रत्याशी पर

मेरे साथ खड़े राम सूर्या मुंडा झामुमो में युवा मोर्चा से जुड़े और लगातार उन्होंने संगठन को मजबूत करने में 20 से अधिक वर्षों तक अपनी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से निभाई। सरल, सहज, मृदुभाषी एवं सबके लिए सभी समय उपलब्ध रहना ही राम सूर्या जी की सबसे बड़ी खासियत है। राम सूर्या खूँटी के लिए 24 घंटे काम करेंगे। आज तक राम सूर्या पर एक चींटी को नुक़सान पहुचाने का भी केस मुकदमा नहीं है दल, संगठन एवं झारखंडियों के प्रति उनके समर्पण से प्रभावित हो कर दल ने उन्हें महान वीर भूमि खूँटी से प्रत्याशी बनाया है।

 

खूँटी की महान जनता को मैं आश्वस्त कराना चाहूँगा की आपका हर एक वोट राम सूर्या जी को जाने के साथ मुझे भी आयेगा। आपके हर एक वोट से राम सूर्या जी के साथ मैं मजबूत होऊंगा, खूँटी मजबूत होगा तभी झारखंड मजबूत होगा। आपका हर एक वोट केवल प्रत्याशी नहीं – झारखंड की आपकी अबुआ सरकार भी चुनेगी। आपका हर एक वोट सिर्फ़ राम सूर्या जी जैसे कार्यकर्ता को नहीं पूरे तीर धनुष को मजबूत करेगा। आपके एक वोट से फिर भाजपा के तानाशाह आदिवासियों को देशद्रोही नहीं बोल पाएंगे।

Related Articles

close