झारखंड: ऑनलाईन गेम ने कर दिया पूरा परिवार तबाह, गेम खेलने से रोका, तो पति बन गया हैवान

Jharkhand: Online game destroyed the whole family, when stopped from playing the game, the husband became a beast

Jharkhand Crime News: गेम खेलने से रोका तो बौखलाये पति ने पहले पत्नी और फिर अपने दुधमुंहे बच्चे की जान ले ली। ऑनलाइन गेमिंग की लत ने एक परिवार को तबाह कर दिया। पति ऑनलाइन गेम का एडिक्ट था, जिसे लेकर पत्नी हमेशा उसे टोका करती थी। घटना रविवार देर रात सरायकेला–खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के कुरली गांव की है। वारदात के बाद पति फरार हो गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतिका का नाम मधुमिता महतो (26) और रोहित महतो (2) है। वहीं आरोपी का नाम अशोक महतो है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक अशोक अपने परिवार के साथ सेकेंड फ्लोर पर रहता था। ग्राउंड फ्लोर पर उसके पिता रिटायर्ड टीचर विजय महतो रहते हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर सुबह जब घर से कोई आवाज नहीं आई। सेकेंड फ्लोर पर जब विजय गए तो घर में शव पड़ा था और दरवाजा खुला था। अशोक ऑनलाइन गेमिंग खेलता था। वो लोगों से यह कहकर रुपए उधार लेता था कि दो दिनों में इंट्रेस्ट के साथ वापस कर दूंगा। वो रुपए वापस भी कर देता था। यह सब कुछ वो ऑनलाइन ही किया करता था। उसने पत्नी से भी महिला समिति के आए दो लाख रुपए मांगा थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आसपास के लोगों का कहना है कि अशोक को ऑनलाइन गेमिंग की लत थी और वो लोगों से ऑनलाइन पैसे उधार में लेता था। रविवार रात इस मामले में पति-पत्नी में विवाद हुआ। इसके बाद उसने पत्नी और बेटे की हत्या कर दी और घर से भाग निकला। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Related Articles

close