अमूल दूध की कीमत बढ़ी: आम लोगों को महंगाई का एक और झटका, कल से लागू होंगी नई दरें.. जानिए कितनी बढ़ गई कीमत

रांची: जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। अब अमूल दूध के दामों में इजाफा इजाफा कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमूल द्वारा दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। नई दरें कल सुबह (बुधवार सुबह) से लागू होंगी। अहमदाबाद, गुजरात, दिल्ली, एनसीआर, मुंबई और पश्चिम बंगाल में यह मूल्य वृद्धि की गई है। दाम बढ़ोतरी के बाद अमूल गोल्ड 500 ग्राम की नई कीमत 31 रुपये हो जाएगी. वहीं 500 ग्राम अमूल ताजा की नई कीमत 25 रुपये हो जाएगी. इसके अलावा आधा किलो अमूल शक्ति दूध के लिए 28 रुपये देने होंगे। कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे परिचालन लागत और दूध की उत्पादन लागत में वृद्धि को कारण बताया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close