झारखंड में खेला: इंडिया गठबंधन की ऐसी उठी आंधी, भाजपा के कई गढ़ भी हो गये धाराशायी, संथाल परगना में तो….

Khela in Jharkhand: Such a storm arose in the India alliance, many strongholds of BJP were also destroyed, in Santhal Pargana...

Jharkhand vidhan sabha Chunav result : झारखंड में सत्ता की तस्वीर साफ हो गयी है। संथाल परगना की सबसे चर्चित सीट बरहेट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जीत दर्ज की है। इस सीट पर मुख्यमंत्री को भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ 39146 मतों से जीत मिली है। वहीं, देवघर, गोड्डा और पाकुड़ जिले की सभी नौ सीटों पर आइएनडीए की जीत तय है। साहेबगंज की तीनों सीटों में से बरहेट और बीरियो से झामुमो ने जीत दर्ज की है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

वहीं दुमका जिले की चार सीटों में से एक झामुमो और तीन भाजपा के खाते में जा सकती है। महेशपुर सीट से झामुमो के स्टीफन मरांडी 60565 और लिट्टीपाड़ा से झामुमो के हेमलाल मुर्मू जीते। आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। पौड़ेयाहाट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव भी जीत के करीब हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

झारखंड में 2 चरणों में 13 और 20 नवंबर को वोट डाले गए थे। पहले चरण में 66 प्रतिशत और दूसरे चरण में 68 प्रतिशत मतदान हुए थे। इंडिया गठबंधन को इस चुनाव में शानदार सफलता मिली है। जेएमएम कांग्रेस, राजद और भाकपा माले के उम्मीदवार 55 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं एनडीए को महज 25 सीटों पर बढ़त मिली है. झारखंड के कई दिग्गज नेता पीछे चल रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

झारखंड की बोकारो विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी श्वेता सिंह ने जीत दर्ज की है। श्वेता सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी बिरंची नारायण को 7207 वोट से शिकस्त दी है। इस सीट पर सबकी नजरें लगी हुई थीं। यहां कांटे की टक्कर देखने को मिली। झारखंड की बाघमारा विधानसभा सीट पर बीजेपी के शत्रुघ्न महतो ने जीत दर्ज की है। शत्रुघ्न महतो ने कांग्रेस प्रत्याशी जलेश्वर महतो को 18682 वोट से शिकस्त दी है।

 

झारखंड की जामताड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी ने जीत दर्ज की है। इरफान अंसारी ने बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन को 43676 वोट से शिकस्त दी है। जीत दर्ज करने के बाद इरफान अंसारी को RAO एसडीओ अनंत कुमार ने जीत का प्रमाण पत्र दिया।

Related Articles

close