झारखंड में मंत्रियों का कैसा रहा प्रदर्शन? देखिये झारखंड के कौन से मंत्री जीते और कौन हारे, पूरी डिटेल

How was the performance of the ministers in Jharkhand? See which ministers of Jharkhand won and which lost, full details

Jharkhand Minister Election Lose: झारखंड ने पूरी मजबूती के साथ सत्ता में वापसी की है। झामुमो की सीट भी बढ़ी है और गठबंधन पहले से ज्यादा मजबूत भी हुआ है। हालांकि इन सबके बीच झारखं के कई मंत्रियों को हार का मुंह देखना पड़ा।

हेमंत कैबिनेट के चार मंत्री को चुनाव हारना पड़ा। गढ़वा से मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर जहां चुनाव हार गये, तो वहीं डुमरी से मंत्री बेबी देवी, जमशेदपुर पश्चिमी से मंत्री बन्ना गुप्ता और लातेहार से मंत्री बैद्यनाथ राम को चुनाव में हार झेलना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये मंत्री जीत गये

इंडिया गठबंधन में झामुमो 43, कांग्रेस 30, राजद सात और भाकपा माले ने चार सीटों पर चुनाव लड़ा था। झामुमो ने कुल 34 सीटें जीती है, तो वहीं कांग्रेस ने 14, राजद ने चार और माले ने 2 सीटें जीती है। खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बरहेट विधानसभा सीट से जीत दर्ज की, उन्हें 95612 वोट मिले हैं।

वहीं उनके मंत्रियों की बात करें तो घाटशिला विधानसभा सीट से रामदास सोरेन, चाईबासा से दीपक बिरुवा, महगामा से दीपिका पांडेय सिंह, जामताड़ा से इरफान अंसारी, लोहरदगा से रामेश्वर उरांव और मधुपुर से हफीजुल हसन ने जीत दर्ज की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये मंत्री हार गये

झारखंड के पेयजल मंत्री और झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर चुनाव हार गए हैं। उन्हें बीजेपी प्रत्याशी सत्येंद्र नाथ तिवारी ने शिकस्त दी है। उसी तरह से जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सह स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को हार का सामना करना पड़ा है।

इन्हें जदयू प्रत्याशी सरयू राय ने पराजित किया है। डुमरी विधानसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी और मंत्री बेबी देवी भी चुनाव हार गयी हैं। जेएलकेएम प्रमुख जयराम महतो ने उन्हें हराया है। लातेहार विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी और शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम भी चुनाव हार गए हैं। बीजेपी के प्रकाश राम से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close