हेमंत कैबिनेट की पहली बैठक में होंगे बंपर फैसले, तैयार हो रहे हैं प्रस्ताव, नयी नियुक्ति पर मुहर, किसानों को समर्थन मूल्य, कर्मचारी को डीए…जानिये क्या है तैयारी

There will be some big decisions in the first meeting of Hemant Cabinet, proposals are being prepared, new appointments are being approved, support price to farmers, DA to employees... know what the preparations are

Jharkhand Cabinet: हेमंत सोरेन जल्द ही फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि बुधवार या गुरुवार को शपथ ग्रहण हो सकताहै।

इस शपथ ग्रहण में देश भर से गठबंधन के शीर्ष नेताओं को बुलाया जायेगा। इधर शपथ ग्रहण के तुरंत बाद होने वाली कैबिनेट में हेमंत सरकार कई बड़े फैसले ले सकती है। सरकारी स्तर पर पहली कैबिनेट के लिए प्रस्ताव तैयार किये जाने लगे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक नयी सरकार के अस्तित्व में आते ही नियुक्ति प्रक्रिया तेज होगी। एक ओर जहां धड़ाधड़ रिजल्ट जारी होंगे, वहीं नये पदों पर रिक्तियां भी जारी होगी। जानकारी के मुताबिक झारखंड में नई सरकार बनने के बाद एक दर्जन से अधिक लंबित विषयों पर फैसला होने की संभावना है। इसमें जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति समेत एक दर्जन से अधिक बड़े फैसले शामिल हैं।

जेपीएससी अध्यक्ष का पद पिछले तीन माह से खाली है। इस कारण 600 से अधिक पदों के लिए हुई परीक्षा का रिजल्ट अटका हुआ है। अध्यक्ष की नियुक्ति होते ही 342 पदों पर बहाली के लिए सिविल सेवा मुख्य परीक्षा, विश्वविद्यालयों के 322 सहायक प्राध्यापक और अधिकारियों के लिए हुई परीक्षा का रिजल्ट आ जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड शिक्षक और सीजीएल परीक्षा को लेकर भी अभ्यर्थी इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही इस पर मुहर लगेगी। वहीं कर्मचारियों के महंगाई भत्ता पर भी कैबिनेट की मुहर लगेगी। मुख्यमंत्री के घोषणा के अनुरूप सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है। लिहाजा पहली कैबिनेट को खास बनाने के लिए बड़े फैसले लेने की उम्मीद है।

राज्य में नई शराब नीति सखी मंडल के 5000 महिला उद्यमियों को मुफ्त ई-वाहन, झामुमो ने 3200 रु. प्रति क्विंटल व आजसू ने भी 3200 रु. प्रति क्विंटल करने का वादा किया है। कैबिनेट में उस पर भी मुहर लग सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकारी स्कूलों के कक्षा 9 व 10 के छात्रों के लिए साइंस मैगजीन और 11 व 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए कॉम्पीटिटिव मैगजीन देने का फैसला लिया था। इस पर भी फैसला लिया जा सकता है।

Related Articles

close