BJP On Rahul Gandhi: राष्ट्रपति खड़ी रहीं, बैठ गए राहुल गांधी, ध्यान इधर उधर, BJP ने लगाया आरोप, अमित मालवीय ने शेयर किया VIDEO

BJP On Rahul Gandhi: राष्ट्रपति खड़ी रहीं, बैठ गए राहुल गांधी, ध्यान इधर उधर, BJP ने लगाया आरोप, अमित मालवीय ने शेयर किया VIDEO
BJP On Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बीजेपी ने मंगलवार को संसद में संविधान दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिवादन न करने का आरोप लगाते हुए उनका अपमान करने की बात कही।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस समारोह का वीडियो क्लिप साझा करते हुए बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी का ध्यान राष्ट्रगान के दौरान कहीं और था।
अमित मालवीय ने शेयर किये 2 वीडियो
अमित मालवीय ने दो वीडियो साझा किए, जिनमें से एक में राहुल गांधी को राष्ट्रगान के दौरान बगल में देखते हुए दिखाया गया, जबकि अन्य नेता सीधा या नीचे देखते हुए सावधान की मुद्रा में खड़े थे। दूसरे वीडियो में राहुल गांधी कुर्सी पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं, जबकि राष्ट्रपति मुर्मू और अन्य नेता मंच पर खड़े थे। वीडियो में राहुल गांधी को राष्ट्रपति मुर्मू का अभिवादन किए बिना मंच से उतरते हुए भी दिखाया गया।Viral News: फेसबुक लाइव कर लगा रहा था फांसी, हेड कांस्टेबल की सूझबूझ से बच गई जान
जो बाइडेन का ज़िक्र, राहुल पर निशाना
बीजेपी नेता ने राहुल गांधी की हाल की टिप्पणियों का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बारे में कहा था कि उन्हें भूलने की बीमारी है। मालवीय ने X पर पोस्ट किया, “राहुल गांधी 50 सेकंड के लिए भी अपना ध्यान एक जगह नहीं रख सकते, और वह अमेरिका के राष्ट्रपति पर अपमानजनक टिप्पणी करने का दुस्साहस करते हैं।”
Congress always disrespects President Smt Droupadi Murmu ji, because she is the first Tribal woman to occupy the highest office of the land. Rahul Gandhi and family despise SC, ST and OBCs. It shows. pic.twitter.com/CR3v8pAioL
— Amit Malviya (@amitmalviya) November 26, 2024
मालवीय ने एक और वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “कांग्रेस हमेशा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का अनादर करती है, क्योंकि वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं। यह दिखाता है कि राहुल गांधी और उनका परिवार एससी, एसटी और ओबीसी का तिरस्कार करते हैं।”
राहुल गांधी की इस कथित हरकत पर ऑनलाइन बहस भी छिड़ गई। कुछ लोगों ने इसे आदिवासी पृष्ठभूमि के कारण पूर्वाग्रह से जोड़ा, तो कुछ ने इसे अहंकार बताया, जबकि कुछ ने इसे महाराष्ट्र चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद की निराशा से जोड़ा। बीजेपी के आरोपों पर अब तक न तो राहुल गांधी और न ही अन्य कांग्रेस नेताओं ने कोई प्रतिक्रिया दी है।दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का केंद्र सरकार पर ‘वोट काटने की साजिश’ का आरोप













