अरविंद केजरीवाल शामिल होंगे हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में, हेमंत ने कहा बड़ा भाई, तो केजरीवाल ने लगाया गले…

Arvind Kejriwal will attend Hemant Soren's swearing-in ceremony, Hemant called him elder brother, then Kejriwal hugged him...

Jharkhand CM Oath Ceremony: हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) के साथ मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से उनके निवास पर आकर मुलाकात की। हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को होने वाले नई सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम (Oath Ceremony) में अरविंद केजरीवाल को पत्नी के साथ शामिल होने का न्योता दिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अरविंद केजरीवाल ने उनका निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि जिस तरह से हेमंत सोरेन को जेल में डाला गया, फिर वो जेल से वापस आए, इतना संघर्ष किया और चुनाव लड़ा, यह हम सब के लिए प्रेरणादायी है। गुरुवार को उनके शपथ ग्रहण में हम लोग जाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन को एक शानदार चुनाव लड़ने और जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हेमंत और कल्पना मंगलवार को मेरे निवास स्थान पर आए। इसके लिए मैं तहे दिल से उनका शुक्रिया अदा करता हूं। उनका मेरे निवास स्थान पर बहुत-बहुत स्वागत है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शपथ ग्रहण में हम सब लोग जाएंगे। मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि अगले पांच साल उनके लिए बहुत शुभ हों। जैसे वह झारखंड के विकास के लिए खूब काम करते आए हैं, वैसे ही अगले पांच साल विकास की यात्रा जारी रहे। इस दौरान हेमंत सोरेन ने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल के निवास स्थान पर उनसे मिलने आया हूं।

 

उन्होंने आगे कहा कि सभी को पता है कि झारखंड में विधानसभा चुनाव के बाद अब इंडिया गठबंधन की नई सरकार का गठन होना है। शपथ ग्रहण आगामी 28 नवंबर को होगा। इसी कार्यक्रम को लेकर मैं दिल्ली के दौरे पर हूं। इंडिया गठबंधन के साथियों को हम लोगों ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया है।

Related Articles

close