झारखंड: मंगल मुंडा अभी भी वेंटीलेटर पर, स्थिति नाजुक, रिम्स में चार घंटे चला बिरसा मुंडा के परपोते का इलाज, CM हेमंत ने…

Jharkhand: Mangal Munda still on ventilator, condition critical, treatment of Birsa Munda's great grandson lasted for four hours in RIMS, CM Hemant...

रांची। बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा की स्थिति अभी भी नाजुक हैं। उन्हें वेटीलेटर पर रखा गया है। इससे पहले मंगल मुंडा सोमवार को खूंटी में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए, जिसमें उनके सिर में गंभीर चोट लगी है। जिसके बाद उन्हें मंगलवार की सुबह खूंटी सदर अस्पताल से रिम्स रेफर कर दिया गया था। रिम्स लाने के बाद उन्हें न्यूरोसर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. आनंद प्रकाश के यूनिट में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने करीब चार घंटे तक लंबी सर्जरी की।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंगल मुंडा की तबीयत की जानकारी देते हुए रिम्स के डाक्टर विकास ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा के परपोते के सिर में गंभीर चोट लगी थी। रिम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग की हमारी टीम द्वारा सफल ऑपरेशन किया गया।य़ ज्ञात हो कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा जी का 25/11/24 को खूंटी के पास एक दुर्घटना के दौरान सिर में काफ़ी गंभीर चोट लगी और उन्हें रिम्स लाया गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डाक्टर विकास ने बताया कि इनके ब्रेन में काफ़ी गंभीर चोट लगी थी और ब्रेन के दोनों तरफ़ ब्लड क्लॉट हो चुका था और दुर्घटना के कारण काफ़ी रक्तस्राव भी हो चुका था और इन्हें तत्काल ऑपरेशन की आवश्यकता थी आज रिम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग HOD डॉक्टर आनन्द प्रकाश के नेतृत्व में हमने इसका सफल ऑपरेशन किया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह ऑपरेशन काफ़ी जटिल था, ब्रेन के दोनों तरफ़ ऑपरेशन किया गया और यह तक़रीबन 4 घंटे चला ,ब्रेन से क्लॉट को हटाया गया है हालाँकि स्थिति अभी बहुत नाज़ुक है और इन्हें अभी भी वेंटिलेटर पर रखा गया है l प्रभु से प्रार्थना है कि जल्द से जल्द ठीक हो जाए। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने सड़क दुर्घटना में घायल धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के बेहतर इलाज के निर्देश खूंटी के उपायुक्त लोकेश मिश्रा को दिए थे।

 

खूंटी उपायुक्त ने यह जानकारी देते हुए कहा कि खूंटी के सिविल सर्जन के नेतृत्व में रिम्स में चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।उनके अनुसार, चिकित्सकों के परामर्श पर बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने को लेकर एयर एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की जाएगी। इससे पहले सिविल सर्जन के नेतृत्व में चिकित्सकों की एक टीम का गठन कर भगवान बिरसा के वंशज को रिम्स रांची भेजा गया।

कार्यवाहक मुख्यमंत्री को जानकारी मिली थी कि सोमवार की रात्रि में भगवान बिरसा मुंडा के परिजन मंगल मुंडा खूंटी में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका इलाज रिम्स में हो रहा है। फिलहाल मंगल मुंडा की हालत स्थिर बनी हुई है।

Related Articles

close