झारखंड में आज का मौसम: चक्रवाती तूफान का आज दिखे असर, कई जगह पर कोहरा, तो कई जगहों पर सर्द हवाएं दिखायेगी असर

Today's weather in Jharkhand: Effect of cyclonic storm visible today, fog at many places, cold winds at many places.

Jharkhand Today Weather: झारखंड में अब कंपकंपी शुरू हो गयी है। आज मौसम में और भी ठंडक महसूस होगी। चक्रवाती तूफान का असर झारखंड के कई जगहों पर दिखेगा। कई जगहों पर पछिया हवा चलेगी। वहीं कई जगहों पर धुंध और कोहरे का असर दिखेगा। आज से बदले मौसम का असर अगले एक सप्तार दिखेगा। मौसम विभाग के मुताबिक तीन दिसंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध और उसके बाद आंशिक बादल छाए रहेंगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन है, जो आज शाम तक चक्रवाती तूफान बन जाएगा। उसके बाद अगले दो दिन बाद ये तमिलनाडु के तट के आस-पास पहुंचेगा. इसका असर झारखंड में भी दिखेगा. दो से तीन दिन बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दिखेगी और अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चक्रवाती तूफान का असर 1-2 दिसंबर तक झारखंड में दिखेगा. इसके बाद फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।28 नवंबर यानी गुरुवार के मौसम के मिजाज की बात करें तो सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा रह सकता है या धुंध रह सकती है। इसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। रांची के आस-पास के इलाकों का मौसम भी कुछ इसी तरह रहने का अनुमान है। झारखंड में पारा गिरने से कनकनी बढ़ी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन बनने से चक्रवाती तूफान का असर झारखंड में दिखेगा। आनेवाले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा। उसके बाद उसमें दो से तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी दिखेगी. अधिकतम तापमान की बात करें तो दो से तीन दिनों में इसमें भी कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा। इसके बाद उसमें दो डिग्री तक गिरावट दिख सकती है.

Related Articles

close