6 Lipsticks Hacks: बस करें ये 6 हैक्स फॉलो…24 घंटे तक टिकी रहेगी लिपस्टिक

6 Lipsticks Hacks: लिपस्टिक महिलाओं के मेकअप रूटीन का अहम हिस्सा होती है, जो न केवल उनकी खूबसूरती को बढ़ाती है, बल्कि उनका कॉन्फिडेंस भी दोगुना करती है. हालांकि, कई महिलाएं इस समस्या से परेशान रहती हैं कि लिपस्टिक लगाने के कुछ देर बाद ही वह निकल जाती है या वे खा लेती हैं और उन्हें बार-बार लिपस्टिक लगानी पड़ती है.

अगर आप भी ऐसी ही परेशानी का सामना कर रही हैं, तो हम आपको कुछ आसान और असरदार ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिनसे आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहेगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होंठों को एक्सफोलिएट करें

लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होंठों को अच्छे एक्सफोलिएटर से साफ करें. इससे आपके होंठ चिकने हो जाएंगे और लिपस्टिक लंबे समय तक टिकेगी.

लिप बाम लगाएं

होंठों को हाइड्रेट रखने के लिए पहले लिप बाम लगाएं. इससे होंठ सूखेंगे नहीं और लिपस्टिक का अप्लाई भी स्मूद रहेगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लिप लाइनर

अगर आपकी लिपस्टिक फैल जाती है, तो पहले लिप लाइनर से होंठों की बाहरी सीमा को अच्छे से आउटलाइन करें और फिर लिपस्टिक अप्लाई करें. इससे लिपस्टिक की सेटिंग बेहतर होगी और फैलने का डर भी कम होगा.

लिपस्टिक के दो कोट लगाएं  

पहले हल्का कोट लगाकर उसे सेट होने दें, फिर दूसरा हल्का कोट लगाएं. इस तरीके से लिपस्टिक ज्यादा टिकाऊ और लंबे समय तक बनी रहती है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पाउडर का इस्तेमाल करें

लिपस्टिक लगाने के बाद थोड़ा ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाएं. इससे लिपस्टिक सेट हो जाती है और लंबे समय तक टिकी रहती है.

सही लिपस्टिक चुनें

मैट लिपस्टिक और लिक्विड लिपस्टिक आम लिपस्टिक के मुकाबले ज्यादा देर तक टिकती हैं. इनका इस्तेमाल करें अगर आप चाहती हैं कि लिपस्टिक पूरे दिन बरकरार रहे.

Related Articles

close