Jharkhand IAS News: झारखंड के हिमांशु को होम कैडर, 2023 बैच से राज्य को मिले चार IAS, झारखंड के इन अफसरों को देखिये कौन सा स्टेट हुआ अलॉट

Jharkhand IAS News: Himanshu of Jharkhand got home cadre, state got four IAS from 2023 batch, see which state allotted these officers of Jharkhand

IAS Cadre Allocation Jharkhand-bihar: झारखंड को इस साल चार नये आईएएस और बिहार को 10 को नये IAS मिलेगा। 2023 बैच के IAS को कैडर आवंटित कर दिया गया है। 2023 बैच से कुल 180 आईएएस बनेंगे। 2023 के टॉपर आदित्य श्रीवास्तव को होम कैडर उत्तर प्रदेश मिला है, जबकि अनिमेष प्रधान को भी होम कैडर ओड़िशा अलॉट हुआ है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड के हिमांशु लाल को होम कैडर अलॉट हुआ है। आल इंडिया 509वीं रैंक झारखंड के हिमांशु लाल एससी कोटे से झारखंड में ही अपनी सेवाएं देंगे। वहीं अन्य तीन अफसरों की बात करें तो 114वीं रैंक बिहार के सिद्धांत कुमार को झारखंड, 236वीं रैंक उत्तर प्रदेश के आनंद शर्मा को झारखंड कैडर मिला है। दोनों को ये कैडर सामान्य वर्ग कोटे से मिला है। जबकि 311वीं रैंक दिल्ली के नाजिश उमर अंसारी को ओबीसी वर्ग से झारखंड कैडर मिला है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड से इस बार चार युवा आईएएस बने हैं, उसमें सिर्फ हिमांशु को ही होम कैडर(झारखंड) मिला है। वहीं 17वीं रैंक झारखंड की स्वाती शर्मा को राजस्थान, 44वीं रैंक आकांक्षा सिंह को आसाम, 67वीं रैंक अतुल सिंह को गुजरात और 69वीं रैंक प्रिया रानी को बिहार कैडर मिला है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिहार को मिलेंगे 10 नये आईएएस अफसर 

बिहार को 2023 बैच के 10 नये आईएएस मिलेंगे। दिल्ली से 49वीं रैंक विरुपक्ष विक्रम सिंह को बिहार कैडर मिला है, उसी तरह से 69वीं रैंक झारखंड की प्रिया रानी, 73वीं रैंक राजस्थान के कृष्णा जोशी को बिहार कैडर मिला है। वहीं 130वीं रैंक प्रेम कुमार को होम कैडर मिला है, उसी तरह से 290वीं रैंक अजय यादव को भी बिहार का होम कैडर मिला है। 294वीं रैंक सूरज कुमार को भी एससी कोटे से बिहार होम कैडर मिला है। जबकि 1016 रैंक महेश कुमार को ओबीसी कैटेगरी से होम कैडर बिहार मिला है। अन्य आईएएस की बात करें को 157वीं रैंक सैय्यद आदिल मोहसीन, तमिनाडू के विग्नेश टीएम को बिहार और राजस्थान के 364वीं रैंक जतीन कुमार, 596वीं रैंक राजस्थान के कप्रक्षित को बिहार कैडर आवंटित हुआ है।

Related Articles

close