आलू का नहीं निकला समाधान: भड़की भाजपा बोली, ये ममता बनर्जी किसी की नहीं, इंडिया गठबंधन वाले समझ लें…मंडी में आलू के भाव आसमान पर…
There was no solution for potatoes: BJP got angry and said, this Mamata Banerjee is not anyone's, the people of India alliance should understand... the prices of potatoes are sky high in the market...

Aloo Crisis: झारखंड में आलू का टेंशन बढ़ता ही जा रहा है। राज्य सरकार के हस्तक्षेप के बाद भी फिलहाल इसका हल निकलता नहीं दिख रहा है। इधर आलू की कमी का असर मंडियों पर नजर आने लगा है। बंगाल से आने वाले आलू लदे ट्रक को धनबाद के मैथन स्थित डिबुडीह चेक पोस्ट पे पिछले तीन दिनों से रोक दिया जा रहा है।
झारखंड में आलू का ट्रक प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। लिहाजा आलू के बढ़ते दाम आम उपभोक्ता के जेब पर बोझ डाल रहा है. प्रवेश नहीं मिलने पे ट्रक आलू लेकर वापस बंगाल के गोदाम में ही चले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्य सचिव अलका तिवारी से कहा है कि इस मामले का हल तत्काल निकालें। सीएम का निर्देश मिलते ही सीएस ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज पंत से बात की और इस मामले का हल निकालने के लिए कहा।
लेकिन अभी तक इसका हल नहीं निकला है। हालांकि बंगाल सरकार ने मुख्य सचिव अलका तिवारी को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही एक कमेटी का गठन करके आलू की सप्लाई रोके जाने के मामले का निष्पादन किया जाएगा।
इधर, दूसरी ओर, आलू को सीमा पर रोके जाने की वजह से ट्रक में आलू सड़ने लगे हैं. एक ओर झारखंड के आम लोग आलू की ऊंची कीमतों से परेशान हैं, तो दूसरी ओर आलू व्यापारी भी नुकसान झेलने को विवश हैं। बंगाल सरकार ने कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए अन्य राज्यों को आलू की सप्लाई बंद कर दी है। झारखंड की खपत हर रोज की 80 से 110 ट्रक है. एक ट्रक में लगभग 30 टन माल आता है. समिति अब यूपी से आपूर्ति करवाने की कोशिश तो कर रहा है लेकिन कीमत पे जाहिर तौर पे आवक कम होने से असर पड़ा है।
इधर, इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने सरकार से इस पर जवाब मांगा है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि ऐसा क्या हो गया कि जिस ममता बनर्जी का शपथ ग्रहण के दौरान इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने खुले दिल से स्वागत किया। शपथ ग्रहण समारोह से लौटते ही ममता बनर्जी ने अपने प्रदेश से आलू के निर्यात पर झारखंड सहित दूसरे राज्यों पर रोक लगा दी।
इंडिया गठबंधन वाली सरकार को समझना चाहिए, जो ममता बनर्जी के साथ आगे-पीछे फिरते हैं. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी किसी की नहीं हैं. ममता बनर्जी ने यह समझना चाहिए कि अगर झारखंड अपना कोयला बाहर जाने से रोक दे या खनिज-संपदा बाहर जाने से रोक दे तब क्या होगा?












