टीचर ने छुट्टी के लिए बनाया ऐसा बहाना, सुनकर छात्रों के भी चढ़ गये तेवर, डीसी ने भी कर दिया तुरंत सस्पेंड

The teacher made such an excuse for leave, after hearing this the students also got angry, the DC immediately suspended him.

Teacher News: शिक्षकों की अजीबो गरीब खबरें सामने आती रहती है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। शिक्षक ने छुट्टी लेने के लिए जिंदा छात्र को मृत बता दिया। शिक्षक हीरालाल पटेल ने छुट्टी लेने के लिए कक्षा 3 के एक जिंदा छात्र को मरा हुआ बता दिया। उन्होंने स्कूल के रजिस्टर में लीव लिखा और साथ में लिखा, ‘मैं हीरालाल पटेल प्राथमिक शिक्षक, छात्र जितेंद्र कोरी के निधन के कारण उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा हूं। मामला मध्यप्रदेश के मऊ जिले का है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह जानकारी छात्र के परिजनों तक पहुंची तो वे हैरान रह गए क्योंकि छात्र जितेंद्र कोरी पूरी तरह स्वस्थ था। उसके पिता रामसरोज कोरी ने शिक्षक के खिलाफ नईगढ़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई और इस हरकत पर सख्त कार्रवाई की मांग की। मामला जिला कलेक्टर अजय श्रीवास्तव के पास पहुंचा तो उन्होंने तुरंत शिक्षक को निलंबित कर दिया और जांच के आदेश दिए. डीपीसी सुदामा लाल गुप्ता को मामले की पूरी जांच सौंपी गई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर ने कहा कि शिक्षक की यह हरकत बेहद गंभीर है। एक जिंदा छात्र को मृत बताकर छुट्टी लेना सरकारी कामकाज के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैया दर्शाता है। शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आरोपी हीरालाल पटेल जिले के चिगरिका टोला में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत है। उन्होंने आगे बताया कि पटेल ने 27 नवंबर को छुट्टी ली और उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज किया कि स्कूल के एक छात्र की मौत हो गई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टीचर ने कक्षा 3 के एक छात्र की मौत का हवाला देकर कहा कि वह अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे हैं. हालांकि जब अधिकारियों ने बताया कि जब छात्र के पिता को शिक्षक के नोट के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की. क्योंकि उनका बेटा जीवित और पूरी तरह स्वस्थ है।

Related Articles

close