हेमंत सोरेन से भी अमीर हैं उनके ये मंत्री, जानिये कौन मंत्री सबसे अमीर, कौन सबसे अमीर, सबसे ज्यादा पढ़े मंत्रियों में …

These ministers of his are richer than Hemant Soren, know which minister is the richest, who is the richest, the most educated among the ministers...

Jharkhand Cabinet : हेमंत सोरेन की टीम 11 तैयार हो गयी है। इस टीम में कई ऐसे नाम हैं, जिन्हें मंत्रियों की दौड़ में सोचा भी नहीं जा रहा था, लेकिन इस बार मंत्रियों में कई सरप्राइज चेहरे भी है। 5 मंत्रियों को जहां रिपीट किया गया है, तो बाकी नये चेहरे हैं। तीन मंत्रियों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा घोषित की है, जबकि आठ मंत्रियों ने स्नातक और उससे अधिक की शैक्षणिक योग्यता घोषित की है। एक मंत्री डिप्लोमा धारक हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इंटरमीडिएट विज्ञान, पटना विश्वविद्यालय से वर्ष 1994 में 12वीं की पढ़ाई पूरी की थी। राजद के संजय प्रसाद यादव भी 12वीं तक पढ़े हुए हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महगामा से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह स्नातक पेशेवर हैं। मुख्यमंत्री ने अपना पेशा राजनीति और समाज सेवा को बताया है। हेमंत सोरेन ने इंटरमीडिएट विज्ञान, पटना विश्वविद्यालय से वर्ष 1994 में 12वीं की पढ़ाई पूरी की थी। झारखंड मंत्रिमंडल की औसत उम्र 52 साल है। पांच मंत्रियों ने अपनी आयु 31 से 50 वर्ष के बीच घोषित की है, जबकि सात मंत्रियों ने अपनी आयु 51 से 70 वर्ष के बीच घोषित की है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिल्पी नेहा तिर्की कैबिनेट में सबसे कम उम्र की हैं। मांढ़र सीट से जीतीं शिल्पी कांग्रेस की नेता हैं। शिल्पी के पिता और विधायक रहे बंधु तिर्की को आय से अधिक संपत्ति मामले में तीन साल की सजा हुई और उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई थी। इसके बाद शिल्पी ने फ्लिपकार्ट में लाखों की छोड़कर पिता की राजनीतिक विरासत को संभाला। शिल्पी नेहा तिर्की ने अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई क्राइस्ट यूनिवर्सिटी बेंगलुरू से की। बाद में मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मार्केटिंग कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं कैबिनेट के सबसे उम्रदराज चेहरे राधा कृष्ण किशोर हैं। 66 साल के राधा कृष्ण भी कांग्रेस के टिकट पर जीते हैं। खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत चार मंत्रियों की उम्र 49 साल है। कैबिनेट के सभी मंत्री करोड़पति हैं। मंत्रियों की औसत संपत्ति 8.71 करोड़ रुपये है। राजद के टिकट पर जीते संजय प्रसाद यादव कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्री हैं। संजय ने अपनी कुल संपत्ति 29.59 करोड़ रुपये बताई है।

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कैबिनेट के दूसरे सबसे अमीर सदस्य हैं। उन्होंने चुनावी हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति 25.33 करोड़ रुपये बताई है। झामुमो के टिकट पर मधुपुर सीट से जीते हफीजुल हसन कैबिनेट के सबसे कम संपत्ति वाले मंत्री हैं। हसन ने अपनी कुल संपत्ति 1.60 करोड़ रुपये बताई है। दीपिका पांडेय सिंह के पास 6.07 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं, शिल्पी नेहा तिर्की के पास 1.90 करोड़ रुपये की संपत्ति हैं।

 

शिल्पी नेहा संपत्ति के मामले में दूसरी सबसे कम संपत्ति वाली मंत्री हैं। गिरिडीह से जीते सुदिव्य कुमार मंत्रिमंडल में तीसरे सबसे अमीर मंत्री हैं। झामुमो ने अपने चुनावी हलफनामे में कुल 15.17 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है और उन्हें कारोबार से कमाई होती है।

Related Articles

close