सुहागरात कैसे मनाते हैं? शिक्षक पढ़ाने के बजाय छात्र-छात्राओं से पूछते हैं सवाल, ब्लैक बोर्ड पर बनाते हैं अश्लील तस्वीर, स्कूल में पैरेट्स ने काटा बवाल

How to celebrate honeymoon? Instead of teaching, teachers ask questions to students, make obscene pictures on the black board, parrots created ruckus in the school.

Teacher News: शिक्षक की करतूत सुनेंगे तो आपका भी सर शर्म से झुक जायेगा। मास्टर साहब संस्कृत का पाठ पढ़ाने के बजाय सुहागरात मनाने की जानकारी देते हैं। शिक्षक इस करतूत से ग्रामीणों का गुस्सा भड़का हुआ है। इधर शिक्षक स्कूल से गायब हैं। मामला बेतिया का है, जहां छात्राओं ने एक टीचर पर गंदी बातें करने का आरोप लगाया है।

मामला मझौलिया प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंझरिया शेख का है। एक छात्रा ने बताया, ‘शिक्षक गेना लाल चौधरी हमलोगों के सामने गंदी-गंदी बातें करते हैं। शिक्षक बताते हैं कि किस लड़की को कब पीरियड्स (माहवारी) आने वाला है। कब जाएगा। टीचर गेना लाल चौधरी पर आरोप है वे क्लास में बच्चों के सामने सुहागरात मनाने पर चर्चा करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वो छात्रों से पूछते हैं कि सुहागरात कैसे मनाया जाता है? यही नहीं वो भद्दी-भद्दी बातें बोलते हैं, जिससे स्कूल में छात्राओं की स्थिति काफी असहज हो जाती है। छात्राओं ने तो ये भी आरोप लगाया है कि संस्कृत टीचर होकर भी वो ब्लैक बोर्ड पर गंदे-गंदे चित्र बनाते हैं। इसके बाद वो पढ़ाते हैं।

बच्चों ने इसकी शिकायत पैरेंट्स से ही, जिसके बाद पैरेंट्स स्कूल पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ जमकर हंगामा किया। इधर, सूचना पर शिक्षा विभाग के अधिकारी भी स्कूल पहुंचे। बीईओ अफिजुअल रहमान ने बताया, ‘जांच के दौरान शिक्षक गेना लाल चौधरी पर लगे आरोप को सही पाया गया है। इसके बाद टीचर का वेतन रोक दिया गया है। उनके निलंबन की कार्रवाई को लेकर उच्च पदाधिकारी को पत्र लिखा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close