रांची: छात्राओं से छेड़खानी करने वाला वांडेट आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 10000 रुपये का किया था ईनाम घोषित, सीसीटीवी से हुआ था खुलासा…

Ranchi: Vande accused of molesting girl students arrested, police had announced a reward of Rs 10,000, CCTV had revealed...

Ranchi Crime: झारखंड पुलिस ने स्कूली छात्राओं की छेड़खानी करने वाले वांटेड आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। दरअसल रांची कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक गर्ल्स स्कूल की बच्चियों के साथ छेड़खानी करने का वीडियो सामने आया था। आरोपी की पहचान फिरोज अली के रुप में हुई है। रांची पुलिस ने आरोपी फिरोज अली पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक नाम सामने आने और पहचान होने के बाद फिरोज रांची के लोअर बाजार इलाके में छुपा हुआ था। रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि फिरोज अली लोअर बाजार इलाके से ही पकड़ा गया है। स्कूटी पर सवार फिरोज स्कूल जाने वाली बच्चियों के साथ हर दिन छेड़खानी करता था। स्कूल का समय सुबह होता था, उसे समय सड़क पर भीड़भाड़ नहीं रहता है। उसी का फायदा उठाकर स्कूटी फिरोज छात्राओं के साथ छेड़खानी करता था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि इस मामले में एक सीसीटीवी सामने आया है। इस मामले को लेकर पुलिस में कभी शिकायत नहीं की गई थी, लेकिन सीसीटीवी सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो से जानकारी मिली कि स्कूटी पर सवार एक फिरोज स्कूल आने जाने वाली छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करता है उनके साथ छेड़खानी भी करता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close