मंत्री से भी नहीं डरते अफसर: वित्त मंत्री के कार्यक्रम से गायब रहे अफसर, जारी हुआ नोटिस, पहले इंस्पेक्शन के दौरान भी थे नदारद

Jharkhand News: मंत्री के कार्यक्रम से गायब रहना दो अफसरों को भारी पड़ गया। मंत्री के निर्देश दो अफसरों को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। दरअसल वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का एक कार्यक्रम के सिलसिले में पलामू पहुंचे थे। जहां, धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन किया जाना था, लेकिन इस कार्यक्रम से जिम्मेदार अधिकारी गायब रहे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिसके बाद उपायुक्त ने दो अफसरों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इन पदाधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर मंत्री राधाकृष्ण किशोर नाराज भी हुए थे।जानकारी के मुताबिक जिला आपूर्ति पदाधिकारी और जिला सहकारिता पदाधिकारी को शोकॉज किया गया है। दोनों अधिकारियों से पलामू डीसी शशि रंजन ने पूछा है कि किन वजहों से मंत्री के कार्यक्रम से दोनों अधिकारी गायब रहे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि प्रदेश में धान खरीद की शुरुआत हो चुकी है। पलामू के विभिन्न इलाकों में धान अधिप्राप्ति केंद्र बनाए गए हैं, जिसका उद्घाटन 15 दिसंबर को होना निश्चित हुआ।झारखंड सरकार के वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री राधाकृष्ण किशोर पाटन के किशुनपुर में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन धान अधिप्राप्ति केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी और जिला सहकारिता पदाधिकारी मौजूद नहीं थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धान अधिप्राप्ति केंद्र के उद्घाटन में मंत्री को जानकारी नहीं मिल पायी। जिसके बाद पूरे मामले में वित्त मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल भी उठाये थे। पूरे मामले में सोमवार को कार्रवाई हुई है और संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा जा रहा है। मंत्री राधाकृष्ण किशोर इससे पहले पड़वा प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण भी किया था। इस निरीक्षण मंण प्रखंड कार्यालय में तैनात अधिकतर कर्मचारी एवं अधिकारी गायब पाए गए थे।

Related Articles

close