Thar Roxx से लेकर Hyundai Creta तक, इस साल इन मोस्ट पॉपुलर SUVs ने मारी एंट्री

Best SUVs Launching in 2024: यह बात तो साफ है कि भारत में एसयूवी को कितना पसंद किया जाता है क्योंकि पिछले कुल सालों में इस सेगमेंट में एक से बढ़कर एक लॉन्च देखे गए. सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बॉडी स्टाइल के चलते इनकी खूब डिमांड रहती है.इस साल एसयूवी सेगमेंट में कई बेहतरीन कारें लॉन्च की गई, जिनमें थार रॉक्स, हुंडई क्रेटा और टाटा कर्व ईवी के नाम शामिल हैं.

Hyundai Creta Facelift

पहली एसयूवी हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट है, जोकि साल के शुरुआत में लॉन्च की गई थी. नई हुंडई केटा में एक से बढ़कर एक नए फीचर्स दिए गए हैं. इसमें नए लुक वाले डैशबोर्ड के साथ इंटीरियर भी काफी प्रीमियम है. क्रेटा में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर के साथ ही कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं. कार में पहले से मौजूद सभी फीचर्स के साथ 360 डिग्री कैमरा, ADAS और बहुत कुछ मिलता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पावरट्रेन की बात की जाए तो नई क्रेटा में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल के साथ 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड यूनिट और 1.5 डीजल इंजन देखने को मिलता है. ट्रांसमिशन ऑप्शंस में 6-स्पीड मैनुअल, आईवीटी, 7-स्पीड डीसीटी और 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन शामिल हैं.

Mahindra Thar Roxx

इस साल की दूसरी मोस्ट पॉपुलर एसयूवी महिंद्रा थार रॉक्स है, जोकि एक ऑफ-रोड एसयूवी है. महिंद्रा की यह एसयूवी रॉक्स सात कलर वेरिएंट में मार्केट में मौजूद है. इस कार में 26.03-सेंटीमीटर की ट्विन डिजिटल स्क्रीन दी गई है. इसमें पैनोरमिक स्काईरूफ भी दिया गया है. महिंद्रा एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये से शुरू होकर 22.49 लाख रुपये तक जाती है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

थार रॉक्स का पेट्रोल वेरिएंट केवल 2-व्हील ड्राइव के साथ लाया गया है. इस एसयूवी में 2.0-लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा है. इस इंजन के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन पर 162 hp की पावर और 330 Nm का टॉर्क मिलता है. वहीं ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन पर 177 hp की पावर और 380 Nm का टॉर्क जनरेट होता है.

Tata Curvv EV

तीसरी एसयूवी टाटा कर्व ईवी है, जोकि दो बैटरी पैक के साथ मार्केट में आती है. यह कार 502 किलोमीटर तक की रेंज देती है. कर्व के इंटीरियर की बात की जाए तो इसे हैरियर और नेक्सन ईवी का मिला-जुला रूप कहा जा सकता है. कार में लाइट कलर अपहॉलस्ट्रे के साथ 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है. कार में एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर लगा है, जिसमें 12.3 इंच की टचस्क्रीन दी गई है.देश का पहला ‘जीरो वेस्ट’ एयरपोर्ट बना इंदौर, जानिए सांसद की तीन कौन सी मांग हुईं मंजूर?

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close