ब्रेकिंग: सात दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान, पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर देश शोक में डूबा, प्रधानमंत्री मोदी ने बुलायी कैबिनेट की मीटिंग

Breaking: Seven days of state mourning announced, the country mourns the death of former Prime Minister, Prime Minister Modi called a cabinet meeting.

Dr Manmohan Singh Death: पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। एम्स ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है। तबीयत बिगड़ने के बाद डॉ. सिंह को गुरुवार शाम एम्स के इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती किया गया था। डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद कांग्रेस ने अपनी सारी रैलियां और मीटिंग्स को रद्द कर दिया है। जानकारी के मुताबिक आज यानी शुक्रवार को राष्ट्रीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, डॉ. मनमोहन सिंह की मृत्यु के बाद, सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया और अगले दिन के सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से दुख की इस घड़ी में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है. साथ ही शुक्रवार के सभी कार्यक्रम कैंसिल कर दिए गए हैं. डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.वहीं शुक्रवार को 11 बजे पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए कैबिनेट की बैठक होगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

10 साल रहे देश के प्रधानमंत्री

मनमोहन सिंह ने भारत के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में 2004 से 2014 तक 10 साल देश का नेतृत्व किया. पिछले कुछ माह से उनका स्वास्थ्य खराब था. उनके परिवार में पत्नी गुरचरण सिंह और तीन बेटियां हैं. उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और सोनिया गांधी अस्पताल पहुंचीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close