झारखंड: BDO पर हमला, निरीक्षण करने जा रही प्रशासनिक टीम पर पत्थरबाजी, अधिकारी बाल-बाल बचे

Jharkhand: Attack on BDO, stones pelted on administrative team going to inspect, officer narrowly escaped

Jharkhand News : झारखंड में इन दिनों आसमाजिक तत्वों के हौसले काफी बुलंद हैं कि अब वो सीधे प्रशासन से ही टकराने लगे हैं। मनरेगा कार्य का निरीक्षण करने जा रहे बीडीओ और प्रशासनिक अमले पर हमला कर दिया गया। इस घटना में मयूरहंड बीडीओ बाल बाल बच गये। जानकारी के मुताबिक चतरा के मयूरहंड बीडीओ सह अंचलाधिकारी मनीष कुमार मनरेगा योजना के तहत किए गए कार्य को देखने जा रहे थे। इसी दौरान चतरा सीमा पर बराकर नदी के बालू घाट पर पदमा थाना क्षेत्र के कुछ लोगों ने प्रशासनिक टीम पर पथराव कर दिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना में बीडीओ सह सीओ और उनके दो कर्मी चालक एवं अनुसेवक भी बाल बाल बच गये। बीडीओ ने तत्काल इस मामले की जानकारी स्थानीय थाने को दी। इस बीच वहां आसपास के ग्रामीण पहुंचे। तब मामला शांत हुआ। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी बीडीओ सह सीओ द्वारा मिली है। पुलिस जांच में जुटी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी कर रही है। जानकारी के मुताबिक जल्द ही इस मामले में कुछ गिरफ्तारी हो सकती है। मयूरहंड प्रखंड की प्रशासनिक टीम सोकी पंचायत में संचालित मनरेगा योजना के कार्य को देखने पदमा थाना क्षेत्र के बराकर नदी के सीराटांड़ बालू घाट के रास्ते मनरेगा योजना स्थल जा रहे थे। तभी कुछ लोगों ने उन पर पथराव कर दिया। हालांकि हमला करने के पीछे मंशा क्या थी, इस बारे में जानकारी नहीं मिली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close