VIDEO : पुलिस की पिटाई का VIDEO हुआ VIRAL….थाने में घुसकर लोगों ने की मारपीट… बचाने के बजाय तमाशा देखते रहे लोग

नयी दिल्ली । सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में थाने में घुसकर कुछ लोग पुलिसकर्मी की पिटाई करते दिख रहे हैं। पुलिसकर्मी माफी मांग रहा है, लेकिन लोग उस पर थप्पड़ बरसा रहे हैं। सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो के बारे में दाबा किया जा रहा है कि ये वीडियो शाहदरा के आनंद विहार का है।

हालांकि ये वीडियो चार पांच दिन पुराना है, जो शनिवार से वायरल होना शुरू हो गया है। जानकारी के मुताबिक किसी विवाद के बाद शाहदरा के आनंद विहार पुलिस स्टेशन में कुछ लोग घुस गये और पुलिसकर्मी की पिटाई करने लगे। वायरल हो रहे वीडियो में पुलिस कांस्टेबल टेबल पर बैठा है और उसकी कुछ लोग पिटाई कर रहे हैं। वहां काफी लोग मौजूद हैं, लेकिन किसी ने भी पुलिसकर्मी को बचाने की कोशिश नहीं की। पुलिस अधिकारी ने इस वायरल वीडियो के बारे में कहा कि ये वीडियो 31 जुलाई का है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिस हेड कांस्टेबल की पिटाई की जा रही है उसका नाम प्रकाश है. इधर, वीडियो वारयल होते ही दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई की बात कही है. सोशल मीडिया पर भी यूजर्स हमलावरों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इधर पुलिस के पास अप तक पूरी डिटे नहीं आ पायी है कि आखिर ये मारपीट क्यों की गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close