Indian Railway Vacancy 2022: रेलवे में जल्द निकलेगी बंपर वैकेंसी, केंद्रीय मंत्री ने दिया सदन में वैकेंसी पर बड़ा अपडेट… 1.40 लाख पदों पर होगी भर्तियां …

नयी दिल्ली। रेलवे भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जल्द रेलवे में फिर बंपर वैकेंसी आने वाली है। केंद्रीय रेल मंत्री मंत्री इस बात के संकेत दिये हैं कि 1 लाख से ज्यादा पदों पर जल्द ही रेलवे में नियुक्तियां हो सकता है। केन्द्र सरकार ने बताया कि रेलवे ने 2014 से लेकर साल 2022 तक कुल साढ़े तीन लाख लोगों को रोजगार दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह जानकारी दी।

रेलवे 1 लाख 40 हजार वैकेसी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 2014 से 2022 के बीच रेलवे ने 3,50,204 लोगों को रोजगार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 लाख लोगों को रोजगार देने की जो प्रतिबद्धता जतायी है, उसमें भी रेलवे की अहम भूमिका होगी और वह 1.40 लाख लोगों को नौकरियां देगा। जिसकी प्रक्रिया जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस साल 18 हजार पदों पर नौकरी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेलवे इस साल 18 हजार नौकरियों की पेशकश कर चुका है. रेल मंत्री ने पश्चिम बंगाल के संदर्भ में कहा कि वहां विगत में कई परियोजनाओं की घोषणा की गई थी लेकिन रेलवे के तमाम प्रयासों के बावजूद उसे जमीन नहीं मिल सकी है.रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विपक्ष दिलों पर ममता बनर्जी पर तंज करते हुए कहा, ‘कुछ लोग घोषणा करते हैं, कुछ लोग काम करते हैं… हम बातें नहीं, काम करने में विश्वास करते हैं. वैष्णव ने कहा कि राज्य में जमीन मिलते ही परियोजनाओं पर काम शुरू कर दिया जाएगा.

2.97 लाख से अधिक पद खाली

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को संसद में बताया कि वर्ष 2021 के अंत तक भारतीय रेल में 2.87 लाख से अधिक पद रिक्त थे, जबकि जून 2022 में यह संख्या बढ़कर 2.97 लाख से अधिक हो गई। सरकार ने यह भी कहा कि पिछले तीन महीनों के दौरान रेलवे में किसी भी पद को समाप्त नहीं किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close