झारखंड IPS न्यूज: आईपीएस अवार्ड के लिए 17 अफसर कतार में, डीपीसी में राज्य पुलिस सेवा इन अफसरों के नामों पर लगेगी मुहर

Jharkhand IPS News: 17 officers in line for IPS award, names of these officers of State Police Service will be approved in DPC

IPS AWARD : इस साल झारखंड में राज्य पुलिस सेवा से 17 अफसर IPS अवार्ड की कतार में है। हालांकि इनमें से कितनों का नंबर लग पायेगा, ये एक बड़ा सवाल है। माना जा रहा है कि इसी महीने IPS अवार्ड के लिए डीपीसी होगी। हालांकि आईपीएस बनने के लिए 17 अफसर कतार में हैं, लेकिन प्रमोशन के पद सिर्फ 9 ही हैं, ऐसे में 8 अफसरों को इंतजार करना पड़ सकता है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक सभी 17 नामों का पैनल डीपीसी में भेजा जा रहा है। अब कमेटी ही नामों को फाइनल करेगी। यूपीएससी की तरफ से डीपीसी में झारखंड से डीजीपी और गृह सचिव के अलावे कार्मिक से सेकरेट्री शामिल होंगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये अफसर है आईपीएस की कतार में 

शिवेंद्र, राधा प्रेम किशोर, मुकेश कुमार महतो, दीपक कुमार-1, मजरूल होदा, राजेश कुमार, अविनाश कुमार, रौशन गुड़िया, श्रीराम समद, निशा मुर्मू, सुरजीत कुमार, वीरेंद्र कुमार चौधरी, राहुल देव बड़ाईक, खीस्टोफर केरकेट्टा, प्रभात रंजन बरवार, अनूप कुमार बड़ाईक व समीर कुमार तिर्की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close