झारखंड: 22 लाख रुपये ठगी का आरोपी मुंबई में बेच रहा था चाउमिन, पुलिस ने इस तरह शातिर को किया गिरफ्तार

Jharkhand: The accused of fraud of Rs 22 lakh was selling Chowmin in Mumbai, police arrested the vicious person in this way

JHARKHAND CRIME NEWS: झारखंड में 22 लाख की ठगी कर फरार हुआ आरोपी मुंबई में चाउमिन बेच रहा था। पुलिस ने सूचना पर आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम रविंद्र राणा है, जिस पर रांची में 22 लाख 50 हजार रुपये की ठगी का आरोप है। मामला दर्ज होने पर आरोपी फरार हो गया था। पुलिस इस मामले में पड़ताल कर रही थी, जिसके बाद निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी को मुंबइ से गिरफ्तार कर लिया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रांची के सुखदेव नगर थाने में पुलिस ने रविंद्र के खिलाफ अपराध दर्ज किया था। सुखदेव नगर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। वो तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी आरोपी की तलाश कर रही थी, इसी दौरान पुलिस को उसके मुंबई में मौजूदगी की खबर मिली। जानकारी मिलने पर सुखदेव नगर थाने की एक टीम मुंबई पहुंची तो पाया की आरोपी रविंद्र राणा मुंबई में बड़े आराम से चाउमिन दुकान चल रहा है। रविंद्र राणा को उसकी दुकान से ही गिरफ्तार कर रांची लाया गया और उसे जेल भेज दिया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक सुखदेव नगर इलाके में एचआर एंटरप्राइजेज नाम की दुकान चलाता था. रांची पुंदाग के रहने वाले कारोबारी शैलेंद्र कुमार पाठक ने रविंद्र राणा पर 22 लाख 50 हजार की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए सुखदेव नगर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि शैलेंद्र कुमार पाठक से इलेक्ट्रिकल तार खरीदने के लिए पैसे लिए थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

काफी दिन बीत जाने के बाद जब शैलेंद्र कुमार पाठक ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी मोबाइल बंद कर मुंबई फरार हो गया था। आरोपी ने शैलेंद्र कुमार पाठक को एक चेक भी दिया था जो बाउंस हो चुका था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

close